Romantic Chat Story: मेरा बौयफ्रैंड चैट पर बहुत रोमांटिक और बातूनी है लेकिन जब हम आमनेसामने मिलते हैं तो वह शांत रहता है. कभीकभी मुझे लगता है कि शायद वह मेरे साथ सहज नहीं है. क्या यह सामान्य है?

बहुत से लोग टैक्स्ट में खुल कर बोल लेते हैं क्योंकि वहां सोच कर जवाब देने की सुविधा होती है. आमनेसामने घबराहट या संकोच हो सकता है.

उन्हें थोड़ा समय दीजिए. कोशिश करें कि मिलने पर हलकी, आसान और मज़ेदार बातों से शुरुआत हो. धीरेधीरे वे सहज हो जाएंगे.

यह ज़रूरी नहीं कि समस्या रिश्ते में हो, शायद अपने व्यक्तित्व के कारण वे ऐसे हों.

..............................................................................................................................................................................................

मैं 22 वर्ष की कालेज छात्रा हूं. मेरा एक बौयफ्रैंड है जिस से मेरा रिश्ता 2 वर्षों से चल रहा है. शुरू में वह बहुत केयरिंग और समझदार था लेकिन कुछ महीनों से उस का बरताव बदल गया है. वह अब बहुत ज्यादा पजैसिव हो जाता है. मैं किसी दोस्त से बात कर लूं तो उसे बुरा लग जाता है, मेरे कपड़ों पर टिप्पणी करता है और हर वक्त जानना चाहता है कि मैं कहां हूं. जब मैं उसे समझाने की कोशिश करती हूं तो कहता है, ‘मैं, बस, तुम्हारी फिक्र करता हूं.’

मुझे उस से प्यार तो है लेकिन लगातार कंट्रोल करने वाला उस का व्यवहार मुझे परेशान करने लगा है. मैं नहीं चाहती कि यह रिश्ता टूटे लेकिन मैं अपनी आजादी भी नहीं खोना चाहती. कृपया बताइए कि मुझे क्या करना चाहिए?

आप की समस्या आज की कई युवतियों के दिल की बात है. प्यार में अपनापन ज़रूरी है लेकिन कंट्रोल कभी भी सच्चे प्यार की निशानी नहीं होता. यह व्यवहार आप के बौयफ्रैंड की असुरक्षा और असंतुलित आत्मविश्वास को दर्शाता है.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

डिजिटल

(1 साल)
USD99USD49
 
सब्सक्राइब करें

सरिता सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं

  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
 

डिजिटल + 24 प्रिंट मैगजीन

(1 साल)
USD150USD129
 
सब्सक्राइब करें

सरिता सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं

  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
  • 24 प्रिंट मैगजीन
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...