सवाल

फेसबुक पर फ्रैंड रिक्वैस्ट आई थी. मैं अपनी जौब के कारण दिल्ली में अकेली रहती हूं. घरपरिवार सब देहरादून में है. शुरू से कैरियर ओरिएंटेड रही हूं, इसलिए जब हाईक पर दिल्ली में जौब औफर हुई तो मौका नहीं गंवाया. 36 साल की हो चुकी हूं. मातापिता शादी करने के लिए बोलते रहते हैं. मुझे फोटोज भी भेजते रहते हैं लेकिन मैं शादी के बारे में सोचना नहीं चाहती और न ही उन फोटोज में कोई मुझे भाता है. औफिस से आ कर घर पर टाइमपास के लिए अपना इंस्टा, फेसबुक देखती रहती हूं. 3 महीने पहले मेरे फेसबुक पर एक लड़के की फ्रैंड रिक्वैस्ट आई.

मैं ने यों ही ऐक्सैप्ट कर ली. हमारी थोड़ी बातें शुरू हो गईं. मैं ने उसे अपना मोबाइल नंबर दे दिया. उस ने अपनी उम्र 27 साल बताई. मुझे अपनी उम्र से कम उम्र का वह लड़का भाने लगा. उस की रोमांटिक बातों में मुझे मजा आने लगा. वह खूब मेरी तारीफ करता. मैं ने ऐसा पहले कभी फील नहीं किया जैसा मैं उस के लिए फील करने लगी. थोड़े दिनों पहले उस ने मुझ से कहा कि फोन पर बातें तो बहुत हो गई हैं, अब वह मुझ से मिलना चाहता है. तब से मुझे घबराहट हो रही है. यह सब मैं ने अपने मजे के लिए शुरू किया था. अपनी उम्र से कम लड़के से बातें कर के मुझे यंगनैस की फील आ रही थी.

मुझे नहीं पता कि मुझ से पर्सनली मिलने के बाद वह क्या फील करेगा. मैं तो फोन पर बातें कर के उस से अपना टाइमपास करती थी. मैं उस से कोई सीरियस रिलेशनशिप नहीं चाहती. अब आप ही बताएं कि मैं क्या करूं?

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...