सवाल
मैं बालिग हूं और जिस लड़की से प्रेम करता हूं वह भी बालिग है. हम हर हदें पार कर चुके हैं. मैं उसे बेइंतहा प्यार करता हूं लेकिन पिछले दिनों मैं ने उसे किसी अन्य युवक के साथ मस्ती करते हुए देखा. यह देख मेरा दिल अंदर से रो पड़ा. और जब मैं ने इस बारे में बात की तो उस ने साफ कहा कि मैं तो सिर्फ तुम्हारे साथ टाइमपास कर रही थी और अब कभी तुम मुझ से बात मत करना. इस बात से मैं बहुत परेशान हूं और आत्महत्या का विचार भी कई बार मन में आता है.

जवाब
प्रेम में धोखा खाया व्यक्ति अकसर आत्महत्या करने के बारे में ही सोचता है. लेकिन ऐसे व्यक्ति कायर होते हैं जो किसी लड़की, वह भी ऐसी जो सिर्फ अपना हित साध रही थी, के लिए अपना जीवन ही खत्म कर लें. इसलिए आप ऐसी गलती भूल कर भी न करें.

पछताने के बजाय यह सोचें कि आप की जिंदगी तबाह होने से बच गई,  वरना शादी होने के बाद आप के साथ क्या होता, यह तो आप भलीभांति समझ गए होंगे. उस की हर याद को मिटाते हुए नए सिरे से अपनी जिंदगी शुरू करें और दोस्तों के साथ समय बिताएं.  आऊटिंग के लिए बाहर घूमने जाएं. अच्छीअच्छी पुस्तकें पढ़ें. इस से बुरी यादों से बाहर निकलने में आसानी होगी.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...