सवाल

2 साल से मुझे पीठदर्द की समस्या है. उम्र मेरी 24 साल है. यह दर्द गरदन से होते हुए पीठ के निचले हिस्से तक पहुंच जाता है. ज्यादा देर बैठने, खड़े रहने, चलने आदि से पीठ में बहुत दर्द होता है. गरमी में इस दर्द को मैं सहन कर लेता हूं लेकिन ठंड के मौसम में असहनीय हो जाता है. लेटने पर आराम मिलता है. लेकिन हर वक्त लेट नहीं सकता. कृपया मुझे बताएं क्या करूं?

जवाब

ठंड में हड्डियों और जोड़ों का दर्द बढ़ जाता है. हालांकि कम उम्र के लोगों को यह समस्या कम परेशान करती है लेकिन लाइफस्टाइल की गलत आदतों के कारण युवा भी इस समस्या के शिकार बनते हैं. आप को अपने लाइफस्टाइल में बदलाव लाने की जरूरत है. अच्छा खानपान, अच्छी नींद, उठनेबैठने का सही पोस्चर, सही पोस्चर में काम करना, ऐक्सरसाइज आदि करने से इस समस्या से बचा जा सकता है.

हालांकि, आप की समस्या गंभीर है, इसलिए आप के लिए डाक्टर से संपर्क करना आवश्यक है. पहले यह जानने की कोशिश करें कि कहीं आप सर्वाइकल का शिकार तो नहीं हैं. इस के लिए आप को प्रौपर ऐक्सरसाइज और फिजियोथेरैपी की सलाह दी जाएगी. इस के अलावा हर दिन धूप में कम से कम आधा घंटा बैठें. गरम कपड़े पहनें रहें और पीठ की सिंकाई करें. मल्टी विटामिन टैबलेट्स के सेवन से भी दर्द में राहत मिल सकती है.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

डिजिटल

(1 साल)
USD99USD49
 
सब्सक्राइब करें

सरिता सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं

  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
 

डिजिटल + 24 प्रिंट मैगजीन

(1 साल)
USD150USD129
 
सब्सक्राइब करें

सरिता सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं

  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
  • 24 प्रिंट मैगजीन
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...