Friendship : कालेज टाइम से ही मेरी एक सहेली बहन की तरह है. शादी हो गई है लेकिन हमारा साथ अभी भी है. अकसर घूमनाफिरना, शौपिंग, फोन पर गप्पें चलती रहती हैं. इधर एक महीने पहले हमारी सोसाइटी में मेरी कालेज की एक और सहेली ने घर ले लिया है.

अब वह अकसर मेरे घर आ जाती है. मैं भी चली जाती हूं. कुल मिला कर मेलजोल बहुत बढ़ गया है. मेरी इन दोनों सहेलियों की आपस में नहीं बनती. कालेज में दोनों की किसी बात पर लड़ाई हो गई थी. दोनों की तब से बातचीत बंद है.

पहली सहेली मुंह से नहीं बोल रही लेकिन मुझे उस के बात करने के ढंग और ताने देने से समझ आ गया है कि उसे मेरा दूसरी सहेली से मेलजोल बिलकुल पसंद नहीं आ रहा. मैं बड़ी उलझन में पड़ गई हूं क्योंकि मेरा दोनों के साथ अच्छा रिलेशन है और मैं दोनों के साथ अपना रिश्ता बिगाड़ना नहीं चाहती. समझ नहीं आ रहा कि क्या करूं?

आप की स्थिति थोड़ी नाजुक है लेकिन अगर आप थोड़ा ध्यान रखें तो आप दोनों सहेलियों के साथ अच्छा संबंध बनाए रख सकती हैं, बिना किसी एक का फेवर किए. आप को दोनों सहेलियों को समान समय देना होगा. उन्हें यह एहसास न हो कि आप किसी एक के साथ ज्यादा समय बिता रही हैं. कभी एक के साथ घूमना है तो कभी दूसरी के साथ, ताकि दोनों को लगे कि आप के दिल में उन के लिए बराबर जगह है.

अगर आप को लगता है कि आप की पहली सहेली को थोड़ा बुरा लग रहा है तो आप उस से खुल कर बात कर सकती हैं कि आप दोनों को समान रूप से सम्मान देती हैं और कभीकभी दूसरी सहेली के साथ भी घूमने चली जाती हैं. समझदार होगी तो समझ जाएगी कि आप का इरादा सिर्फ दोस्ती का है, न कि किसी को नजरअंदाज करने का.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...