Nepal Politics Reform: बालेंद्र शाह उर्फ बालेन का उदय नेपाल की पारंपरिक राजनीति के विरुद्ध जनाक्रोश का परिणाम है. एक स्वतंत्र छवि वाले नेता के रूप में बालेन ने जिस तेजी से पूर्व प्रधानमंत्रियों और उद्योगपतियों के भ्रष्ट कारनामों के खिलाफ कार्रवाई और गिरफ्तारियां शुरू करवाई हैं, यह संकेत है कि वे सिस्टम को झकझोरने की मंशा रखते हैं.
सत्ता संभालते ही बालेन ने नेपाल के चार पूर्व प्रधानमंत्रियों - केपी शर्मा ओली, पुष्पकमल दहल प्रचंड, शेर बहादुर देउबा और माधव कुमार नेपाल की संपत्तियों की जांच का आदेश जारी कर दिया है. चार पूर्व प्रधानमंत्रियों को एक साथ जांच के दायरे में लाना एक असाधारण साहसिक, किंतु जोखिमपूर्ण दांव है. इन के साथ ही उद्योगपति दीपक खडका की गिरफ्तारी ने बालेन के अभियान को और गंभीर और व्यापक बना दिया है.
नेपाल में लंबे समय से यह चर्चा है कि सत्ता में बैठे नेता अपने पद का उपयोग सिर्फ निजी संपत्ति अर्जित करने के लिए करते रहे हैं. जबकि नेपाल की आम जनता भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और आर्थिक असमानता से परेशान है. 70 फीसदी नेपाली युवा दो वक्त की रोटी के लिए पड़ोसी देशों में वैध और अवैध तरीकों से पलायन करते हैं. पूर्व की सरकारों ने न तो बच्चों की शिक्षा और न ही युवाओं को रोजगार के क्षेत्र में कोई ठोस कार्य किया. अब बालेन शाह ने शिक्षा के क्षेत्र में कई बदलावों की घोषणा की है. उन्होंने कालेज व यूनिवर्सिटियों में छात्र राजनीति को खत्म करने के साथ पांचवीं कक्षा तक कोई परीक्षा न करवाने का ऐलान किया है. शिक्षा को ज्यादा समावेशी बनाना, कालेज कैम्पस को राजनीति की गंदगी से मुक्त करना और पढाई की गुणवत्ता को बढ़ाने की दिशा में कार्य शुरू हो गए हैं. भ्रष्टाचार पर शिकंजा कसने के लिए बालेन ने सीधे ऊपर पायदान से सफाई शुरू की है.
आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें
डिजिटल
सरिता सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं
- सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
- देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
- 7000 से ज्यादा कहानियां
- समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
डिजिटल + 24 प्रिंट मैगजीन
सरिता सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं
- सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
- देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
- 7000 से ज्यादा कहानियां
- समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
- 24 प्रिंट मैगजीन





