Vote Theft: कोलकाता में ममता बनर्जी से मुलाकात करने के बाद अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी चुनाव आयोग से मिल कर वोट चोरी कर रही है. उत्तर प्रदेश की जनता जागरूक हो कर भाजपा का जवाब देगी. जब सुप्रीम कोर्ट की प्रोसीडिंग लाइव हो सकती है तो बंगाल में जनता की वोटिंग की सीसीटीवी क्यों नहीं हो सकती. इस से तो लोकतंत्र मजबूत होगा. बीजेपी के लोग सीसीटीवी से बहुत घबराते हैं. अगर इलैक्शन कमीशन निष्पक्ष है तो उत्तर प्रदेश की कुंदरकी विधानसभा सीट में जो वोट डाले गए हैं उस की सीसीटीवी फुटेज वह जनता को दिखा दे. भाजपा वोट छीन कर आम लोगों, खासकर पीडीए समाज, के लोगों के अधिकार छीनना चाहती है. बीजेपी के लोग लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं.
नए भारत का नया लोकतंत्र
भारतीय लोकतंत्र अब अपनी जटिलताओं से बाहर निकल रहा है. आने वाले समय में यह इतना सरल हो जाएगा कि देश में सैकड़ों पार्टियों, नेताओं, विचारधाराओं और कार्यकर्ताओं की अब कोई ज़रूरत ही नहीं बचेगी. एक ही पार्टी होगी, वही राष्ट्र होगी, वही सरकार होगी, वही नैतिकता तय करेगी और वही देशभक्ति का सर्टिफिकेट भी बांटेगी. बाकी सब, बस, वोटर रह जाएंगे.
इस नए लोकतंत्र में पार्टी का कैडर भी अलग होगा. ब्लौक लैवल पर गलीगली घूमते, भाषण देते, सड़कों पर उतरे उद्दंड कार्यकर्त्ता वोट की जद्दोजेहद करते नजर नहीं आएंगे. कैडर का यह पुराना तरीका ओल्डफैशन हो जाएगा. नए भारत के नए कैडर का नया नाम होगा ईसी. चुनाव कराने वाली इस संस्था का खर्च जनता के टैक्स से चलेगा लेकिन जनता से उस का रिश्ता खत्म होता जाएगा. चुनाव आयोग पर उन ऊंचे लोगों और ऊंची जातियों के नैटवर्क का कब्जा होगा जो हमेशा से सत्ता के साथ रहे हैं. लोकतंत्र का चौकीदार ही सत्ता का दरबारी बन जाएगा.
आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें
डिजिटल
सरिता सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं
- सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
- देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
- 7000 से ज्यादा कहानियां
- समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
डिजिटल + 24 प्रिंट मैगजीन
सरिता सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं
- सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
- देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
- 7000 से ज्यादा कहानियां
- समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
- 24 प्रिंट मैगजीन





