Caste Politics in India : दुनिया के सब से बड़े राजनीतिक दल भाजपा के सामने दिक्कतें बढ़ती जा रही हैं. अब विपक्ष पहले से कहीं अधिक जागरूक हो चुका है. ऐसे में भाजपा क्या अपने ही बोझ से दब कर टूट जाएगी?

भारतीय जनता पार्टी देश की सब से बड़ी पार्टी बन चुकी है. भाजपा का दावा है कि वह दुनिया की सब से बड़ी राजनीतिक पार्टी है. 18 से 20 करोड़ के बीच भाजपा के सदस्यों की संख्या है. केंद्र में 2014 के बाद से लगातार एनडीए की अगुवाई करते हुए भाजपा नेता नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने हुए हैं. देश के 20 राज्यों में भी भाजपा सत्ता में है. उन में से 14 राज्यों में भाजपा के मुख्यमंत्री हैं और 6 राज्यों में सहयोगी दलों के साथ सत्ता में हैं. एक समय में यही हालत कांग्रेस की थी. कुछ समय के बाद अपने ही बोझ से दब कर कांग्रेस डूब गई.

भारतीय जनता पार्टी ने सत्ता में बने रहने के लिए जिस तरह से अलगअलग विचारधाराओं के नेताओं और कार्यकर्ताओं को पार्टी से जोड़ा उस से पार्टी के अंदर ही अंदर काफी रोष फैला हुआ है. इस के अलावा भाजपा अगड़ी जातियों का प्रतिनिधित्व करती रही है. अब सत्ता में बने रहने के लिए भाजपा को जिस तरह से एससी और ओबीसी जातियों की जीहुजूरी करनी पड़ रही है उस से अगड़ी जातियों के नेता और कार्यकर्ता कसमसा रहे हैं. जातियों के बीच संतुलन बनाए रखना पार्टी की सब से बड़ी परेशनी बन गई है. अब यह परेशानी खुल कर सामने आ रही है.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...