Men Fashion Trends 2026: कभी ऐसा समय था जब अधिकतर पुरुष अपने फैशन को लेकर अधिक चिंतित नहीं थे, लेकिन गुजरते वक्त ने पुरुषों में फैशन को अपनाने में मदद की, इसकी वजह कॉर्पोरेट सेक्टर में काम करना रहा है, जहां हर व्यक्ति को प्रेजेंटेबल रहना जरूरी हो चुका है, ऐसे में पुरुष फैशन तेजी से विकसित हो रहा है और डिजाइनर्स भी नए – नए प्रयोग करने से पीछे नहीं हटते, जिसमें आरामदायक 'एथलीज़र' (athleisure) से लेकर जेंडर-न्यूट्रल स्टाइल का दबदबा बढ़ रहा है.
वर्ष 2026 में, खासकर पारंपरिक भारतीय और आधुनिक वेस्टर्न फ्यूजन, जैसे कुरता-जींस और स्टाइलिश नेहरू जैकेट, बहुत लोकप्रिय हो रहे है, जो टिकाऊ होने के साथ – साथ, 'मिनिमलिस्ट' (minimalist) फैशन को बढ़ाते है. यही वजह है कि लैक्मे फैशन वीक (LFW) 2026 में पुरुषों के फैशन का जबरदस्त जलवा देखने को मिला, जहाँ 'द बॉयज़ क्लब' और अन्य डिज़ाइनर्स ने आधुनिक और बोल्ड मेन्सवियर पेश किए. इस बार रैंप पर धारदार कट्स, बोल्ड रंगों, सिल्क कोट, ड्रेप्ड धोती पैंट और एम्ब्रॉयडरी वाली शेरवानी के साथ-साथ जेंडर-न्यूट्रल फैशन का संगम दिखा, जो कबीलेतारीफ थी.
द बॉयज़ क्लब
इवेंट की शुरुआत 'द बॉयज़ क्लब' के साथ हुई, जिसमें विवेक करुणाकरण, कंट्रीमेड, ध्रुव वैश और साहिल अनेजा जैसे डिजाइनरों ने स्टाइलिश और आधुनिक मेन्सवियर की एक नई शैली पेश की जिसमें साउथ और बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ ने डिज़ाइनर विवेक करुणाकरण के लिए ब्राउन सिल्क कोट के साथ ड्रेप्ड धोती पैंट पहनकर रैंप पर जलवा बिखेरा.
अमित अग्रवाल
डिजाइनर अमित अग्रवाल ने अपना नया कलेक्शन 'ओरिजन' (Orizon) पेश किया. उन्होंने इस संग्रह इंड्रिया (Indriya) के सहयोग से तैयार किया गया था, जिसमें मूर्तिकलात्मक सिल्हूट और चमकदार पोल्की आभूषणों के साथ कई प्रकार के नवीनतम ब्लैज़र पेश किये.
आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें
डिजिटल
सरिता सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं
- सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
- देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
- 7000 से ज्यादा कहानियां
- समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
डिजिटल + 24 प्रिंट मैगजीन
सरिता सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं
- सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
- देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
- 7000 से ज्यादा कहानियां
- समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
- 24 प्रिंट मैगजीन





