हमारी स्‍किन बहुत ही ज्यादा संवेदनशील होती है. काफी लोगों को स्किन एलर्जी की समस्या होती है. ये एलर्जी कई कारणों की वजह से हो सकती है. भले ही वह सूरज, कपड़े या फिर सब्‍जियों के दा्रा हो. वैसे तो एलर्जी समय के साथ अपने आप ठीक हो जाती है, पर इसका ख्‍याल रखना भी जरुरी हो जाता है नहीं तो यह बढ़ भी सकती है. चलिए जानते हैं, स्किन एलर्जी को ठीक करने का प्राकृतिक उपचार.

नीम पेस्‍ट

beem paste

नीम एंटी बैक्‍टीरियल होती है इसलिए यह किसी भी त्‍वचा संबधित बीमारी को दूर कर सकती है. एलर्जी को ठीक करने के लिए नीम की पत्‍तियों को 6-8 घंटे के लिए पानी में भिगो कर पीस लें. इसको त्‍वचा पर लगा कर 30 मिनट तक के लिए छोड़ दें और फिर ठंडे पानी से नहा लें.

 नारियल तेल लगाएं

coconut-oil

त्‍वचा पर गरम नारियल तेल लगाएं और रातभर ऐसे ही लगा रहने दें. यह एलर्जी वाली खराब त्‍वचा को साफ कर के निकाल देता है और साथ में यह एंटी बैक्‍टीरियल भी होता है. इसके अलावा आपको सूती कपड़े भी पहनने चाहिये.

नींबू का रस

nibu-ras

एलर्जी वाली जगह पर रुई से नींबू का रस लगाएं. इसके अलावा नींबू के रस को आप नारियल तेल में मिला कर भी लगा सकती हैं. इसको लगा कर पूरी रात ऐसे ही रहने दें.

पानी

water

खूब सारा पानी पिएं. पानी पीने से शरीर की सारी गंदगी पेशाब बन कर बाहर निकल जाती है. यह स्‍किन एलर्जी का एक प्राकृतिक इलाज है.

नहाएं

lifestyle

गरम पानी से नहाने से बचना चाहिये क्‍योंकि इससे और भी ज्‍यादा बेचैनी, जलन और खुजली पैदा हो सकती है. वहीं पर ठंडा पानी एलर्जी से राहत दिलाता है. इसलिए ठंडे पानी से ही नहाएं. यह एक प्रकार का घरेलू नुस्‍खा है, जिससे स्‍किन एलर्जी बिल्‍कुल ठीक हो जाती है.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...