गरम गरम समोसे खाना सबको पसंद होता हैं तो आइए आज हम पनीर के समोसे की रेसिपी बारे में बताएंगे. तो आज एक अलग तरह का समोसे बनाने की रेसिपी के बारे में बात करेंगे.

सामग्री

8 समोसा पट्टियां

भरावन मिश्रण के लिए

एक चौथाई कप बहुत बारीक कटी शिमला मिर्च

आधा चम्‍मच टी-स्पून अमचूर पाउडर

एक टी-स्पून लाल मिर्च पाउडर

एक कप बहुत बारीक कटा पनीर

1 टेबल-स्पून तेल

आधा टी-स्पून जीरा

एक चौथाई कप बहुत बारीक कटे प्य़ाज

नमक  स्वादानुसार

2 टेबल-स्पून बारीक कटा हरा धनिया

बनाने की विधि

एक चौड़े पौन में तेल गरम करें और जीरा डालें.

जब ज़ीरा चटकने लगे तो प्य़ाज और अदरक-हरीमिर्च का पेस्ट डालकर मध्यम आंच पर 2 मिनट तक भूनें.

शिमला मिर्च, अमचूर पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, पनीर, नमक तथा धनिया डालकर अच्छी तरह मिलाइए. मध्यम आंच पर भूनें.

समोसा पट्टी को सूखी, साफ, समतल जगह पर रखिए.

पट्टी के एक कोने पर एक भाग भरावन मिश्रण रखिए और तीकोण के रूप में मोडिए.

किनारों पर थोडा पानी लगाकर समोसे को एक एक कोण से बंद कर दीजिए.

शेष बची सामग्री और पट्टियों से यही प्रक्रिया दोहराते हुए बाकी 7 समोसे बनाइए.

एक कड़ाही में तेल गरम कीजिए और थोड़ा-थोड़ा करके समोसों को चारों तरफ से भूरा होने तक तल लीजिए.

तेल सोखने वाले कागज पर निकालिए और पुदीना चटनी के साथ गरमा गरम परोसिए.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...