सूरज की तेज धूम, धूल-मिठ्ठी और कठोर साबुन के प्रयोग से हाथ और पैरों की त्‍वचा का बुरा हाल हो जाता है और उनमें हमेशा रूखापन बना रहता है. सर्द हवाओं का त्‍वचा पर और भी ज्‍यादा बुरा असर पड़ता है. पर यदि समय रहते ही पैरों तथा हथेलियों की त्‍वचा पर ध्‍यान दी जाए तो सब कुछ अच्‍छा हो जाएगा. आइए जानें कैसे बनाये हथेलियों और परों को नरम.

गरम पानी में पैरों को डुबाएं

अगर पैरों को गरम पानी में 10 मिनट के लिये डुबोया जाए तो आपको रिजल्‍ट जल्‍दी मिलता है.

नींबू के छिलके से स्‍क्रब करें

पैरों को गरम पानी से निकाल कर उन्‍हें साफ तौलिये से पोंछ दें. फिर नींबू के टुकड़े में हल्‍की सी चीनी डालें और उससे पैरों को रगड़े. आप को प्‍यूमिक स्‍टोन का भी इस्‍तमाल करना चाहिये.

स्‍क्रबिंग के बाद

इस विधि के बाद आपको ये नहीं भूलना चाहिये कि अब आपको दुबारा गरम पानी से पैरों को धोना है.

प्राकृतिक तेल का प्रयोग

अपने पैरों की त्‍वचा पर कौटन बौल में प्राकृतिक तेल डाल कर हल्‍के हाथों से रगडे़. इससे कठोर त्‍वचा पर नमी आएगी.

धूल मिठ्ठी से पैरों को बचाएं

अपने पैरों को धूल मिठ्ठी से बचाने के लिये मोजे जरुर पहनें. रात को पैरों पर तेल लगाएं और फिर मोजे पहन कर सोएं. इससे पैर नरम रहेंगे और साफ भी हो जाएंगे.

गरम पानी से नहाएं

आप गरम पानी से भी नहा सकती हैं, बस पानी में कुछ बूंद रोज आइय या फिर लेवेंडर तेल की डालें.

घरेलू नुस्‍खे

1 चम्‍मच तेल में 2 चम्‍मच चीनी मिला कर अपने हाथों और पैरों पर रगड़े, जिससे वे नरम हो जाएं. सूरजमुखी का तेल भी बहुत लाभकारी होता है.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...