अगर आपकी साफ सुथरी त्‍वचा पर वाइटहेड हो जाए तो वह देखने में बहुत बुरी लगती है. आज हम आपको वाइटहेड के बारे में जानकारी देंगें. वाइटहेड वह सफेद रंग के धब्‍बे होते हैं जो चेहरे के सबसे औयली जगह पर पैदा होते हैं. यह खासतौर पर नाक या दाढ़ी की जगह पर पाए जाते हैं. वाइटहेड होने के कई कारण हो सकते हैं जैसे, गलत खान-पान, कम पानी पीना या धूप में ज्‍यादा समय बिताना आदि. कई लोग वाइटहेड को दबा कर निकाल देते हैं पर इसको साफ करने के लिये कई घरेलू उपचार भी हैं. तो आइये जानते हैं कि वाइटहेड को किस प्रकार से साफ किया जा सकता है.

चने की दाल का स्‍क्रब

1 चम्‍मच चने की दाल को दरदार बीस लें और उसमें 1 चम्‍मच कच्‍चा दूध और 2 चम्‍मच रोज वाटर मिला लें. आप चाहें तो बादाम का पेस्‍ट भी मिला सकती हैं. इसे गाढा बना कर चेहरे पर 20 मिनट तक लगाएं. बाद में हल्‍के गरम पानी से चेहरे को धो लें.

चंदन स्‍क्रब

1 चम्‍मच चंदन पाउडर में नींबू और 2 चम्‍मच रोज वाटर मिला कर स्‍क्रब तैयार कीजिये. इसे 15 मिनट तक चेहरे पर लगाने के बाद धो लीजिये

बादाम और दूध

5-6 बादाम को पीस कर 2 चम्‍मच दूध में मिला लीजिये और गाढा पेस्‍ट बनाइये. इस पेस्‍ट से चेहरे को स्‍क्रब कीजिये. इससे वाइटहेड साफ हो जाएंगे और स्‍किन चमकदार बनेगी.

मेथी

मुठ्ठी भर मेथी ले कर उसे कूंच कर गाढा पेस्‍ट बनाएं. इसे चेहरे पर 20 मिनट के लिये लगाएं और फिर हल्‍के गरम पानी से चेहरे को धो लें.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...