अगर आप अपने हाथों के नाखूनों को बढ़ाने का शौक रखती हैं तो उनपर थोड़ा ध्‍यान दीजिए. जब भी नाखून थोड़े से बढ़ने के बाद टूट जाते हैं तो इसका मतलब है कि आपके नाखून कमजोर हैं और आप उनकी देखभाल सही से नहीं कर रही हैं. अगर आप अपने नाखूनों को स्‍वस्‍थ और सुंदर देखना चाहती हैं तो यहां दी गई खबर पढ़ें, यहां नाखूनों की देखभाल के बारे में कई टिप्‍स दिए गए हैं.

पानी में ज्‍यादा समय तक हाथ न दें

पानी में ज्‍यादा समय तक हाथ देने से नाखून मुलायम हो जाते हैं और आसानी से टूट जाते हैं. ऐसे में कपड़े धोते समय और नहाते समय नाखूनों का विशेष ध्‍यान रखें और उन पर कोई जोर न दें.

नाखूनों को मसाज दें

अपने नाखूनों को समयसमय पर मसाज दें. इससे नाखूनों की ग्रोथ अच्‍छी होती है क्‍योंकि नाखूनों में रक्‍त का प्रवाह अच्‍छा हो जाता है.

सप्‍ताह में एक दिन नाखूनों पर ध्‍यान दें

सप्‍ताह में कम से कम एक बार हाथों का मैनीक्‍योर करें और नाखूनों पर ध्‍यान दें. उन्‍हे क्‍लीन करें, फाइल करें, पेंट लगाएं आदि.

नाखूनों को चबाना बंद करें

नाखूनों को चबाना गलत आदत है, इससे नाखून खराब होते हैं, उनमें खरोंच आती है और वह कमजोर हो जाते है. अपने नाखूनों को रगड़े भी नहीं. कुछ महिलाएं नर्वस होने पर नाखूनों को चबाती या रगड़ती हैं.

हाथों में मौश्‍चराइजर क्रीम लगाएं

हाथों को धुलने के बाद उन पर तुंरत मौश्‍चराइजर क्रीम लगाएं, इससे वह मुलायम बने रहेगे. और नाखून भी ड्राई होने से बचेगे.

नेल फाइलर को हमेशा साथ में रखें

आप अपने पर्स में हमेशा नेल फाइलर को रखें ताकि जरूरत पड़ने पर उन्‍हे फाइल किया जा सकें. इससे आपको कोई दिक्‍कत नहीं होगी.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...