हममें से ज्यादातर लोग अपनी त्वचा पर स्‍क्रब का इस्तेमाल करते हैं ताकि डेड स्‍किन निकल जाए और त्‍वचा साफ-सुथरी लगे. एक्‍सपर्ट्स का मानना है कि त्‍वचा को स्‍क्रब करना दोनों ही पुरुष और महिला के लिये अच्‍छा होता है. यदि आपको समझ में नहीं आ रहा है कि आपकी त्‍वचा के लिये कौन सा स्‍क्रब अच्‍छा रहेगा, तो नीचे दिये हुए लेख को जरुर पढें. इसको पढ़ने से आपको आपके सवाल का जवाब जरूर मिल जाएगा.

रूखी त्‍वचा

रूखी त्‍वचा को स्‍क्रब करने पर विशेष ध्‍यान देने की आवश्‍यकता होती है. यह भी संवेदनशील त्‍वचा की ही तरह काफी नाजुक होती है. आप इस त्‍वचा के लिये ओटमील का प्रयोग कर सकती हैं. ओटमील में यदि थोड़ा सा दूध मिला लिया जाए तो स्‍क्रब करने के बाद आपकी त्‍वचा छिलेगी नहीं और मुलायम भी हो जाएगी.

औइली स्‍किन

अगर आपकी स्‍किन औइली है तो आपको स्‍क्रब करने के लिये बेकिंग सोडा की आवश्‍यकता पड़ेगी. यह ऐसी सामग्री है जो शरीर से अत्‍यधिक तेल को बाहर निकाल कर त्‍वचा में ग्‍लो लाती है.

संवेदनशील त्‍वचा

अगर आपकी त्‍वचा संवेदनशील है तो स्‍क्रब करने का काम थोड़ा ट्रिकी बन जाता है. स्‍क्रब करने के लिये उंगलियों की बजाए अपनी हथेलियों का प्रयोग करें. स्‍क्रब के लिये अच्‍छी सामग्री में नमक का प्रयोग करें.

साधारण त्‍वचा

साधारण त्‍वचा के लिये हर प्रकार का स्‍क्रब सही होता है, चाहे वह शुगर स्‍क्रब हो या फिर सौल्‍ट स्‍क्रब. इसके अलावा आप बादाम को कूंट कर भी उसका स्‍क्रब तैयार कर सकती हैं. यह बहुत ही लाभकारी होता है.

मिली जुली त्‍वचा

अगर आपकी त्‍वचा का कुछ हिस्‍सा औइली है और कुछ ड्राई है, तो आपके लिये शुगर स्‍क्रब बेस्‍ट रहेगा.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...