यह बेहद मसालेदार, तीखी और खट्टी चाट रेसिपी है. इसमें हरी मटर के साथ ही ताजी सब्जियां और ढेर सारे मसाले पड़ते हैं. तो आइए जानते हैं, मसाला पूरी बनाने की रेसिपी.

सामग्री

तेल 2 चम्मच

लौंग 2

दालचीनी आधा इंच

साबुत जीरा 1 चम्मच

लहसुन 3 कलियां

हरी मिर्च 1

प्याज 1 (बारीक कटा हुआ)

गाजर 1 (बारीक कटा हुआ)

उबला हुआ आलू 2

इमली की चटनी 2 चम्मच

मटर 1 कप

पुदीना प्यूरी 3 चम्मच

प्याज 1 (बारीक कटा हुआ)

टमाटर 2 (बारीक कटा हुआ)

धनिया पत्ता मुट्ठी भरसेव एक चौथाई कप

नमक स्वादानुसार

लाल मिर्च पाउडर 2 चम्मच

चाट मसाला पाउडर 1 चम्मच

पुदीना के पत्ते 2 चम्मच (बारीक कटा हुआ)

धनिया के पत्ते मुट्ठी भर

पानी पूरी 12

ये भी पढ़ें- ऐसे बनाएं अमृतसरी तंदूरी चिकन

बनाने की वि​धि

हरी मटर को रात भर पानी में भिगोकर रखें. गाजर और आलू को छीलकर चौकोड़ आकार में काट लें.

अब एक प्रेशर कुकर में पानी डालें और हरी मटर, आलू और गाजर को उबाल लें.

अब एक पैन में तेल गर्म करें और इसमें जीरा, लौंग, दालचीनी डालकर कुछ देर फ्राई करें.

अब इसमें बारीक कटा प्याज, हरी मिर्च और लहसुन डालें और सुनहरा भूरा होने तक पकाएं.

अब मिक्सी के जार में पुदीना की पत्तियां, धनिया पत्ती, उबली हुई सब्जियां और फ्राई किए हुए मसालों को डालें और स्मूथ पेस्ट तैयार कर लें.

इस पेस्ट को एक बार फिर पैन में डालें.

इसके साथ ही लाल मिर्च पाउडर, चाट मसाला डालें और उबाल आने दें.

सर्विंग प्लेट में अपनी पसंद के अनुसार पानी पूरी को तोड़कर रखें.

ऊपर से तैयार मसाला ग्रेवी को डाल दें, आप चाहें तो चाट मसाला भी ऊपर से छिड़क सकती हैं.

इसके बाद फिर से अपने स्वाद के अनुसार इमली की चटनी और पुदीने की चटनी को ऊपर से डाल दें.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...