‘सनी फिटनैस फैक्टरी’ के जरिए युवाओं को फिटनैस मंत्र दे रहे सनी मेहरोत्रा और सोनिया मेहरोत्रा कहते हैं, ‘‘आज के समय में तेजी से ब्लडप्रैशर, डायबिटीज और कोलैस्ट्रौल की बीमारी बढ़ रही है, इस की खास वजहें नशा करना, हैल्दी डाइट न लेना और ऐक्सरसाइज न करना हैं. नशा करने से बौडी कई तरह की बीमारियों से घिर जाती है और कुछ सालों में ही बौडी कमजोर हो कर खत्म सी हो जाती है. ऐसे में जरूरी है कि लोग नियमित ऐक्सरसाइज करें. जिम जाना सब के लिए सुलभ नहीं होता, तो लोग अपने घर में पर्सनल जिम बना सकते हैं.’’

जिम वेट बढ़ाने और कम करने दोनों के लिए ही होता है. ऐक्सरसाइज के जरिए ही फिटनैस हासिल की जाती है. इस के लिए नियमित ऐक्सरसाइज करना जरूरी होता है. कई बार यह देखा जाता है कि लोग एकदो दिन की ऐक्सरसाइज करने के बाद ही जिम जाना छोड़ देते हैं. ऐसे लोगों के लिए जरूरी है कि वे घर में अपना पर्सनल जिम बना लें.

फिटनैस ऐक्सपर्ट अर्चना तिवारी कहती हैं, ‘‘पर्सनल जिम 50 हजार रुपए तक में खोला जा सकता है. इस के लिए घर में एक खाली जगह होनी चाहिए. घर में जिम बनाने के लिए सब से ज्यादा जरूरी डंबल होते हैं. ये अलगअलग साइज के होते हैं. इन की कीमतें भी अलगअलग होती हैं. डंबल के 2 हिस्से होते हैं. एक में डंबल दूसरे में राड होती है. वजन के हिसाब से केवल डंबल बदलना होता है. इस के अलावा जिम में एक बैंच होनी जरूरी है. बैंच के सहारे कई तरह की ऐक्सरसाइज की जाती हैं. इस के अलावा ट्रेडमिल पर्सनल जिम में जरूरी होता है. मल्टी जिम नाम से एक अलग मशीन आती है. इस तरह आप साधारण रूप से घर में जिम बना सकते हैं.’’

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...