पति पत्नी के रिश्ते में कहा जाता है कि छोटीमोटी प्यार भरी तकरार तो होती ही रहती है. हम यहां बात कर रहे हैं उन खास मुद्दों की जिन पर अकसर प्यार भरी तकरार होती रहती है:

महिलाओं में सरप्राइज का क्रेज :

पुरुषों के मुकाबले महिलाओं में सरप्राइज का क्रेज ज्यादा पाया जाता है. ऐसे में वे अकसर इस बात पर झगड़ा करती हैं कि अब उन के पति ने उन्हें सरप्राइज देना बंद कर दिया है. हालांकि यह बात बहुत मामूली है, पर मामूली झगड़े की वजह बन जाती है और कभीकभी यह झगड़ा बड़ा भी हो जाता है.

अति व्यस्तता :

पत्नी पति की अति व्यस्तता से भी परेशान हो जाती है. पति के छुट्टी ले कर उसे समय न देने पर वह जी भर कर लड़ती है. अगर यह छुट्टी की कमी कहीं उस के मायके के कार्यक्रम में शामिल न हो पाने की वजह बन जाए तो फिर तो पति को कोई नहीं बचा सकता.

सामान का जगह पर न मिलना :

पतियों को जो बात सब से ज्यादा परेशान करती है वह है उन के सामान का जगह पर न मिलना. तब पति बेहद नाराज हो जाते हैं. अब भले ही पत्नी ने उसे ज्यादा सुरक्षित रखने या सफाई के लिए हटाया हो. अब पहले वाला प्यार नहीं: यह एक कौमन प्रौब्लम है. अगर पतिपत्नी दोनों वर्किंग हैं, तो अति व्यस्तता दोनों के बीच के रोमांस को उड़ा देती है. दोनों एकदूसरे पर आरोपप्रत्यारोप करते रहते हैं.

कपड़ों को बेतरतीब रखना :

यह शाश्वत जंग का विषय है. गीले तौलिए, गंदे मोजों या फिर कपड़ों को इधरउधर डालने पर यह जंग अकसर हो जाती है.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

डिजिटल

(1 साल)
USD99USD49
 
सब्सक्राइब करें

सरिता सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं

  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
 

डिजिटल + 24 प्रिंट मैगजीन

(1 साल)
USD150USD129
 
सब्सक्राइब करें

सरिता सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं

  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
  • 24 प्रिंट मैगजीन
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...