ChatGPT Controversy : अप्रैल 2025 में 16 साल के अमेरिकी छात्र एडम राइन ने सुसाइड कर लिया था. एडम के माता-पिता को लगा कि उनके बेटे ने अकेलेपन और पढ़ाई के बोझ की वजह से यह कदम उठा लिया. एडम की मौत ने उन्हें झकझोर दिया था. कुछ ही हफ़्तों बाद जब उन्होंने एडम के फोन के अंदर उसकी एक्टिविटीज पर गौर किया तो उन्हें चौंकाने वाली बात पता चली कि उनके बेटे के आखिरी हफ़्तों में उस का सबसे करीबी और भरोसेमंद कोई दोस्त, टीचर या एडवाइजर नहीं, बल्कि चैटजीपीटी था.

न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, हाई स्कूल में सेकंड ईयर का छात्र एडम एक शरारती लड़का था जिसे बास्केटबॉल, एनीमे, वीडियो गेम और कुत्ते पालने का बहुत शौक था लेकिन वह एक मुश्किल दौर से गुज़र रहा था. उसे बास्केटबॉल टीम से निकाल दिया गया था, और इरिटेबल बाउल सिंड्रोम की समस्या के कारण उसे ऑनलाइन स्कूल प्रोग्राम में जाना पड़ा. इसी दौरान, एडम ने स्कूल के काम में मदद के लिए चैटजीपीटी का इस्तेमाल शुरू कर दिया. उस के माता-पिता का आरोप है कि इसी काम ने एक गलत मोड़ ले लिया. उन्होंने पाया कि एडम की मौत के लिए चैटजीपीटी भी जिम्मेदार है जिस ने एडम को आत्महत्या करने में मदद की थी.

एडम के माता-पिता ने ओपनएआई के खिलाफ मुकदमा दायर कर दिया. दायर किए गए मुकदमे के मुताबिक, कैलिफ़ोर्निया के एडम ने चिंता से जूझने के कारण सलाह के लिए एआई चैटबोट का सहारा लिया था. अपनी मौत से कुछ दिनों पहले उसने बोट के सामने अपने मन के गहरे ख्याल रखे थे लेकिन उसे मदद लेने की सलाह नहीं दी गई, बल्कि मरने के प्लान को अंजाम देने के बारे में डिटेल में स्टेप्स बताए गए. एडम के पिता मैट राइन ने कहा, “अगर चैटजीपीटी नहीं होता तो मेरा बेटा एडम आज जिन्दा होता. मुझे इस बात पर 100 फीसदी भरोसा है”

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

डिजिटल

(1 साल)
USD99USD49
 
सब्सक्राइब करें

सरिता सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं

  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
 

डिजिटल + 24 प्रिंट मैगजीन

(1 साल)
USD150USD129
 
सब्सक्राइब करें

सरिता सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं

  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
  • 24 प्रिंट मैगजीन
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...