भारतीय घरों में आमतौर पर ब्रेड खाया जाता है. ऐसे अगर ब्रेड से नाश्ते की बात करें तो लोगों के दिमाग में कई तरह के नाश्ते आ जाते हैं. ऐसे में आज हम आपको ब्रेड सेे स्पेशल नाश्ता बनाना बताते हैं.

सामग्री−

ब्रेड स्लाइस चार−पांच

आधा कप सूजी

आधा कप दही

प्याज

शिमला मिर्च

टमाटर

अदरक

हरीमिर्च

लाल मिर्च पाउडर

गरम मसाला पाउडर

अमचूर पाउडर

नमक

बेकिंग सोडा

कुकिंग ऑयल

विधि−

ब्रेड परांठा बनाने के लिए आप सबसे पहले ब्रेड स्लाइस लेकर उसके छोटे−छोटे टुकड़े कर लें.अब आप इन टुकड़ों को जार में डालकर ग्राइंड कर लें. इसके बाद आप इसे एक बाउल में निकाल लें। अब इसमें सूजी, दही और एक कप पानी डाल लें. अब इसे अच्छी तरह मिलाएं औरर करीबन 15−20 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें ताकि सूजी अच्छी तरह फूल जाए.

बीस मिनट बाद बैटर को एक बार फिर से मिलाएं. अब यह थिक हो गया होगा। इसके बाद आप इसमें थोड़ा पानी डालकर फिर से मिक्स करें.अब इसमें बारीक कटे टमाटर, प्याज और शिमला मिर्च डालकर मिक्स करें. अब इसमें अदरक, हरी मिर्च, लाल मिर्च, गरम मसाला, अमचूर, नमक व बेकिंग सोडा डालकर एक बार फिर से अच्छी तरह मिक्स करें। आपका बैटर तैयार है.

अब तवे पर तेल डाकलर फैलाएं. इसके बाद आप तवे पर बैटर डालकर फैलाएं. अब इसके चारों किनारों पर तेल लगाएं और फिर एक−दो मिनट के लिए पकने दें.जब यह एक साइड पूरा पक जाए तो आप इसे पलटकर दूसरी तरफ से सेक लें.

जब यह दोनों साइड से अच्छी तरह पक जाए तो इसे प्लेट में निकाल लें. बाकी बचे बैटर से भी आप ठीक इसी तरह से परांठे बनाकर तैयार कर सकते हैं. अब आप इसे हरी चटनी या टोमेटो कैचप से साथ सर्व करें.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...