हरी पत्तेदार सब्जियां स्वास्थ्य के लिए सब से अच्छी मानी जाती हैं. ये आप के शरीर की प्रतिरोधी क्षमता को तो बढ़ाती ही हैं, वजन को भी संतुलित रखती हैं. पत्तेदार सब्जियां त्वचा में निखार लाने का काम भी करती हैं. महिलाओं के लिए ये बेहद जरूरी होती हैं क्योंकि इन सब्जियों में आयरन की अच्छी मात्रा होती है. कई बार बच्चों और बड़ों को पत्तेदार सब्जियां पसंद नहीं आतीं, लेकिन जरा सा रंगरूप बदल कर परोसा जाए तो ये लाजवाब हो जाती हैं.

  1. कौर्नपालक रोल

सामग्री :

100 ग्राम कौर्न, 15 से 20 पालक की बड़ी पत्तियां, 1/2 छोटा चम्मच लालमिर्च पाउडर, 1/2 बड़ा चम्मच हरी धनियापत्ती बारीक कटी, 1/2 छोटा चम्मच चाटमसाला, 5 बड़े चम्मच कौर्नफ्लोर, 2 बड़े चम्मच सूजी, 2 बड़े चम्मच बेसन, 2 बड़े चम्मच मैदा, 50 ग्राम पनीर और तलने के लिए तेल.

विधि :

-कौर्न को थोड़ा सा क्रश कर लें. एक बाउल में कौर्न और पनीर कद्दूकस कर लें.

-लालमिर्च, धनिया, चाटमसाला और नमक डालें. अच्छी तरह मैश कर लें.

-एक बाउल में मैदा, सूजी, कौर्नफ्लोर, बेसन और नमक मिक्स कर लें और पानी की मदद से गाढ़ा घोल तैयार करें.

-पालक के पत्ते के बीच में कौर्न का भरावन करते हुए सावधानी से रोल कर लें.

-कौर्नफ्लोर के घोल में डुबो कर तल लें. ऊपर से जरा सा चाटमसाला बुरक लें और हरी चटनी या सौस के साथ सर्व करें.

2. हरियाला परांठा

सामग्री :

250 ग्राम बारीक कटा सरसों का साग (सिर्फ पत्ते), 1/2 कप उबले हुए काले चने, 1/4 छोटा चम्मच अजवायन, 2 बारीक कटी हरीमिर्चें, 1/2 बड़ा चम्मच बारीक कटा अदरक, 1 कप गुंधा हुआ आटा, नमक स्वादानुसार और परांठे में लगाने के लिए देसी घी.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...