हर लड़की की अपनी शादी से जुड़े कई ख्वाब होते हैं, जिसमें से एक उनके वेडिंग लुक से जुड़ा होता हैं. लड़कियां चाहती है कि उनक वेडिंग लुक काफी ग्लैमरस हो और उनकी खूबसूरती में निखार लेकर आए. इसके लिए लड़कियां मेकअप का सहारा लेती हैं. लेकिन मेकअप करते समय अक्सर वे कई गलतियां कर बैठती हैं, जो उनके वेडिंग लुक को बिगाड़ सकती है.

इसलिए आज हम आपको मेकअप से जुडी कुछ बातों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका ध्यान रखना बेहद जरूरी हैं. तो आइये जानते है इन मेकअप टिप्स के बारे में.

आर्टिफिशियल पलके

अगर आपकी पलके लंबी या घनी नहीं है तो नकली व प्लास्टिक की पलके न लगाएं. अपनी पलकों को मस्कारे के साथ नेचुरल लुक दें. अगर फेक लैशेज लगाना ही चाहती है तो मेकअप आर्टिस्ट से कहकर उन्हें ट्रिम करवा लें, ताकि वह नेचुरल लगे.

सही फाउंडेशन लगाएं

स्किन टोन से डार्क या लाइट फाउंडेशन शेड लगाने से दुल्हन की लुक काफी बेकार लगने लगती है. इसलिए बेहतर होगा कि मेकअप आर्टिस्ट से प्री-वेडिंग अपॉइंटमेंट ले और फाउंडेशन को टेस्ट करवाए, ताकि शादी के दिन आपकी फोटोग्राफ्स में बेस्ट लगे.

ओवर स्पार्कली शैडो

आंखों पर ढेर सारी चमक यानी स्पार्कली शैडो अप्लाई न करें. बेस्ट होगा कि शादी के दिन ड्रामेटिक आई-मेकअप को अवॉइड करें. मेकअप आर्टिस्ट से पहले ही आई शैडो कलर की बात करें.

लिपस्टिक की गलतियां

रूखे होंठों पर मैट लिपस्टिक लगाने से लुक खराब लगती है क्योंकि मैट लिपस्टिक लगाने से जगह-जगह पर पपड़ी जम जाती है. ऐसे में मॉश्चराइजर लिप्स और बढ़िया क्वालिटी की क्रीमी लिपस्टिक लगाएं.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...