होली की मौज मस्ती कभी हुड़दंग में बदल जाती है जिससे त्योहार का मजा किरकिरा हो जाता है. रंगों के इस त्योहार में लोग ठंडई में भांग डाल कर पीते हैं. ऐसे में कई बार भांग का नशा अधिक हो जाता है और उन्हें अस्पताल में भर्ती होने की नौबत आ जाती है. आपकी मौज मस्ती में खलल ना पड़े इसलिए हम आपको कुछ पाय बताने वाले हैं जिसकी मदद से भांग का नशा झट से उतर जाएगा.
भांग पीने के बाद लोग बेकाबू से हो जाते हैं, उन्हें काबू में करना मुश्किल होता है. ऐसे में ये मसझना भी कई बार मुश्किल होता है कि अगला भांग के नशे में है भी या नहीं. तो आइए पहले भांग के नशे के कुछ लक्षणों के बारे में जाने.
- भांग खाने या पीने के बाद व्यक्ति का नर्वस सिस्सट काबू में नहीं रहता, जिसके बाद लोग अपनी किसी भी गतिविधि पर कोई नियंत्रण नहीं रख पाते. जिसके बाद उनमें बहुत अधिक हंसना, रोना, सोना जैसे कई लक्षण देखे जा सकते हैं.
- भांग का अधिक सेवन करने के बाद लोगों की याद्दाश्त कमजोर हो जाती है. कई बार लोग अपनों को भी नहीं पहचान पाते.
- भांग पीने के बाद अगर कोई आंख खोल कर के सो रहा है तो इसे गंभीरता से लें. उसे तुंरत अस्पताल ले जाएं ऐसे में व्यक्ति के कोमा में जाने का खतरा रहता है.
ये हैं घरेलू उपाय
- भांग का नशा उतारने के लिए घी सबसे असरदार उपाय है. अगर लग रहा है कि कोई भांग का अधिक सेवन कर लिया है तो उसे करीब 500 मिलीलीटर घी पिलाएं. ये बेहद असरदार होता है.
- सफेद मक्खन भी भांग का नशा उतारने में कामगर होता है.
- अचार या किसी तरह की खटाई नशे को उतारने में बेहद असरदार होता है.
- ध्यान रखें कि नशे में किसी भी तरह की मीठी चीज से दूर रहें. कुछ भी हेवी ना खाएं. नशा उतारने के लिए बिना शक्कर या नमक डालें नींबू पानी 4 से 5 बार पीने पर भी भांग का नशा उतर जाएगा.
- अगर भांग पीने के बाद व्यक्ति बेहोशी में हो, तो सरसों का तेल हल्का गुनगुना करके उस व्यक्ति के कान में डाल दें. एक-दो बूंद सरसों का तेल दोनों कानों में डालें.
आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें
25% की बचत
डिजिटल
USD99
USD49
/Year
सब्सक्राइब करें
फायदे
▼
- सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
- देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
- 7000 से ज्यादा कहानियां
- समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत
24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल
USD200
USD149
/Year
सब्सक्राइब करें
फायदे
▼
- 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
- सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
- देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
- 7000 से ज्यादा कहानियां
- समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...
सरिता से और




