Elon Musk: इलैक्ट्रिक कार बनाने वाली कंपनी टैस्ला के मालिक एलन मस्क आजकल स्पेस टैक्नोलौजी में भी बड़ा काम कर रहे हैं. उन के स्टारलिंक सैटेलाइटों ने अंतर्राष्ट्रीय डेटा ट्रांसफर को बहुत आसान कर दिया है. एक तरफ वे बिना ड्राइवर के इलैक्ट्रिक गाडि़यां बना रहे हैं तो दूसरी तरफ मंगल ग्रह तक जाने और वहां बस्ती बसाने के लिए भी काम कर रहे है.

अब उन्होंने जनता को कंपनी के शेयर बेचने के लिए अपनी कंपनी स्पेसएक्स के शेयर जारी किए हैं जिन्होंने शेयर बाजार में तहलका मचा दिया है. इस बिक्री के बाद एलन मस्क की कुल निजी संपत्ति भारत की पूरी अर्थव्यवस्था की एकतिहाई के बराबर हो जाएगी. वे 1 ट्रिलियन डौलर से ज्यादा के मालिक हो जाएंगे.

एलन मस्क की यह निजी सफलता उस टैक्नोलौजी पर आधारित है जो दुनिया को जहां बहुत सी सुविधाएं दे रही है, वहीं उसे टैक्नोलौजी का बुरी तरह गुलाम भी बना रही है. नई टैक्नोलौजी के आने से पहले, 15वीं सदी से पहले, यूरोप में आम नागरिक धर्म का जीवनभर गुलाम रहता था, कुछ वैसा ही अब इंटरनैट टैक्नोलौजी से होने वाला है जिस में एलन मस्क जैसे 10-12 टैक महापंडित पूरी दुनिया पर राज करेंगे.

आज भी 10-12 टैक कंपनियों के मालिक बड़ेबड़े नेताओं के हर राज को जानते हैं. किसी भी देश का कोई नेता, कोई ब्यूरोक्रैट, कोई लेखक, कोई संपादक, कोई समाजसेवी इन की पकड़ से बाहर नहीं है. ये हरेक का सच तो पता रखते ही हैं, अपने पर उतर आएं तो किसी भी निर्दोष को अपने टैक्नोलौजी के जरिए नकली तथ्यों से इस तरह बांध सकते हैं कि उक्त व्यक्ति चाहे तो भी कुछ नहीं कर सकता.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

डिजिटल

(1 साल)
USD99USD49
 
सब्सक्राइब करें

सरिता सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं

  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
 

डिजिटल + 24 प्रिंट मैगजीन

(1 साल)
USD150USD129
 
सब्सक्राइब करें

सरिता सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं

  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
  • 24 प्रिंट मैगजीन
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...