Jabalpur Incident: मध्य प्रदेश में जबलपुर के निकट नर्मदा नदी पर बने बरगी डैम में नौका विहार के दौरान एक नाव के एक बन रहे पुल से टकरा कर डूब जाने से जो मौतें हुईं वे हमारी निकम्मी आदतों की वजह से हुई हैं. हमारे यहां ज्यादातर काम जुगाड़ से होता है और तकनीक के मौजूद होने के बावजूद, आमतौर पर जान का खतरा मोल ले कर, बेहूदा ढंग से काम किया जाता है.

भारतीयों की मानसिकता आज भी बैलगाड़ी वाले युग की सी है जिस में गाड़ीवान और गाड़ी बनाने वाले बढ़ई समाज के सब से निचली स्तर पर होते हैं, आमतौर पर वे अछूत या दलित समझे जाते हैं जिन्हें न पढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है न पढ़ने दिया जाता है. वे उन नावों को चलाने लगते हैं जिन में डीजल इंजन लगे होते हैं जबकि नाव के स्ट्रक्चर व इंजन की मरम्मत का कोई खयाल नहीं रखा जाता.

आज नावों के लिए भी जो इक्विपमैंट और सेफ्टी गैजेट उपलब्ध हैं उन्हें दिखाने मात्र के लिए रखा जाता है क्योंकि सब के दिमाग में यह कूड़ा भरा है कि ‘जाको राखे साईंयां मार सके न कोय’ ही जीवनरक्षक है.

25 लोगों के लिए बनी बोट पर

43 लोगों को चढ़ा दिया गया था जिस के डूबने पर केवल 28 को बचाया जा सका वह भी उन मजदूरों द्वारा जो बन रहे ब्रिज पर काम कर रहे थे. दुर्घटनाएं दुनियाभर में होती हैं, बहुत सी मैकेनिकल फेलियर की वजह से होती हैं लेकिन हमारे यहां जो मशीनें हैं उन की दुर्घटनाएं दुनिया में सब से ज्यादा होती हैं क्योंकि यहां सेफ्टी का ध्यान रखने के लिए केवल रिश्वतखोर सरकारी बाबू होते हैं. मशीनों पर, चाहे वे स्टीमर हों, बोट हों, एयरोप्लेन हों, रेलें हो, कारें हों, इंटरनल सेफ्टी सुविधा बिलकुल नहीं होती. मैकेनिकों को अपने हुनर पर इतना गरूर रहता है कि वे सेफ्टी का ध्यान रखे बिना जोखिम लेते रहते हैं.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

डिजिटल

(1 साल)
USD99USD49
 
सब्सक्राइब करें

सरिता सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं

  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
 

डिजिटल + 24 प्रिंट मैगजीन

(1 साल)
USD150USD129
 
सब्सक्राइब करें

सरिता सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं

  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
  • 24 प्रिंट मैगजीन
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...