Fake DSP: पंजाब पुलिस का फरजी डीएसपी बन कर लोगों पर रौब जमाने, पुलिस की वरदी पहन कर सामाजिक और खेल आयोजनों में शामिल होने तथा अपनी कथित फरजी पहचान का इस्तेमाल करने के आरोपों में घिरे करणवीर शर्मा को खन्ना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी लंबे समय से वर्ष 2020 में दर्ज एक आपराधिक मामले में अदालत की काररवाई से अनुपस्थित चल रहा था, जिस के कारण उसे भगोड़ा घोषित करार दिया गया था.
पुलिस के अनुसार, करणवीर शर्मा कद्दू गांव का निवासी बताया गया है. उसके खिलाफ वर्ष 2020 में खन्ना के थाना सिटी-2 में दुष्कर्म से संबंधित मामला दर्ज किया गया था. लंबे समय तक अदालत में पेश न होने के कारण उसके खिलाफ काररवाई की गई और उस की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने विशेष प्रयास किए.
आरोपी पर पंजाब पुलिस के डीएसपी के रूप में खुद को पेश करने का भी आरोप है. उस की कुछ तस्वीरों और वीडियो में वह पुलिस की डीएसपी वरदी पहने दिखाई देता है. बताया जाता है कि वह कथित तौर पर पुलिस अधिकारी की पहचान का लाभ उठाकर विभिन्न कबड्डी प्रतियोगिताओं, खेल टूर्नामेंटों और सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल होता था. कुछ आयोजनों में उस ने मुख्य अतिथि के रूप में भी हिस्सा लिया था. इस तरह वरदी और पुलिस अधिकारी जैसी पहचान का इस्तेमाल कर के वह लोगों के बीच अपना प्रभाव स्थापित करता था.
पुलिस जांच में यह आरोप भी सामने आया कि उस ने अपनी कथित फरजी पहचान के जरिए कई युवतियों से संपर्क किया था. हालांकि, इन आरोपों की पुष्टि संबंधित जांच और न्यायिक प्रक्रिया के आधार पर ही हो सकेगी.
आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें
डिजिटल
सरिता सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं
- सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
- देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
- 7000 से ज्यादा कहानियां
- समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
डिजिटल + 24 प्रिंट मैगजीन
सरिता सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं
- सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
- देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
- 7000 से ज्यादा कहानियां
- समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
- 24 प्रिंट मैगजीन




