Crime Stories: आवाज सुनकर पूर्णिमा कमरे से बाहर निकल कर सामने आई. तभी उन में से एक युवक ने पिस्तौल से उस पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं. इस के बाद दोनों वहां से भाग गए. गोलियों की आवाज सुन कर पूर्णिमा की मम्मी और भाई बाहर निकल कर देखने लगे, जहां पूर्णिमा खून से लथपथ पड़ी हुई थी.उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डौक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया.

सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की तो मुरली शंकर और पूर्णिमा के प्रेम संबंधों की जानकारी सामने आई. पूर्णिमा चौहान पिछले 4 सालों से पंजाब की एक आयुर्वेदिक दवा कंपनी में सेल्स और मार्केटिंग का काम कर रही थी. उस की शादी राजगढ़ जिले में हुई थी, लेकिन रिश्ता टूट जाने पर वह पिछले 2 सालों से अपने पेरेंट्स के साथ  ही रह रही थी.

इसी कंपनी में मुरली शंकर चौहान भी काम करता था. खूबसूरत युवती को देख कर मुरली शंकर की नीयत डोल गई. घर में 40 साल की पत्नी चंपा के होते हुए वह पूर्णिमा पर डोरे डालने लगा. आयुर्वेदिक दवाओं की मार्केटिंग के लिए अक्सर पूर्णिमा और शंकर चौहान साथसाथ अलगअलग शहरों में आतेजाते थे. पूर्णिमा का अपने पति से रिश्ता खत्म हो चुका था, ऐसे में अपनी जिस्मानी जरूरत को पूरा करने के लिए वह भी मुरली पर फिदा हो गई.

पूर्णिमा और  मुरलीशंकर के प्रेम संबंधों की जानकारी मुरली की पत्नी चंपा को लग चुकी थी. इस से उन के वैवाहिक जीवन में कोहराम मच गया था. चंपा ने अपने पति मुरलीशंकर और पूर्णिमा को समझाने की कोशिश की. चम्पा की समझाईश पर उसका पति मुरलीशंकर मान भी गया और उसने पूर्णिमा से दूरी बना ली , किंतु पूर्णिमा मानने के बजाय मुरलीशंकर पर लगातार शादी करने का दबाव बनाने लगी .परेशान होकर मुरलीशंकर  और चंपा ने पूर्णिमा को रास्ते से हटाने का योजना बनाई.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

डिजिटल

(1 साल)
USD99USD49
 
सब्सक्राइब करें

सरिता सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं

  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
 

डिजिटल + 24 प्रिंट मैगजीन

(1 साल)
USD150USD129
 
सब्सक्राइब करें

सरिता सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं

  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
  • 24 प्रिंट मैगजीन
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...