Indore Land Dispute: सूरज रजक का नाम इंदौर के बड़े शराब कारोबारियों में गिना जाता है. वह मध्य प्रदेश क्रिकेट प्रीमियर लीग की टीम मालवा स्टैलियंस का मालिक भी है. सूरज पहले प्रौपर्टी डीलिंग का काम करता था, बाद में शराब के कारोबार में उतरा. उसकी इंदौर के विजयनगर और हीरा नगर में शराब की बड़ी दुकानें हैं.

शराब कारोबारी सूरज को इंदौर के कद्दावर नेता कैलाश विजयवर्गीय और रमेश मेंदोला का काफी करीबी माना जाता है. इंदौर में सूरज का रुतबा इस कदर कायम है कि पुलिस के अधिकारी भी इस के खिलाफ काररवाई करने से कतराते हैं. सूरज रजक की इंदौर शहर के निपानिया इलाके में खाली पड़ी करीब 2 हेक्टेयर जमीन पर पैनी निगाह बनी हुई थी. वह किसी भी तरह से यह जमीन हथियाने में लगा हुआ था. उस का प्लान इस जमीन को किसी भी तरह किराए पर ले कर पहले शराब ठेका खोलना, उस के बाद इसे हथिया कर शौपिंग कौंप्लेक्स या मौल बनाने का था.

यह बेशकीमती जमीन अभिनेत्री रेमन कक्कड़ के परिवार से जुड़ी हुई थी. रेमन सिंह एक ऐसी अभिनेत्री है, जिस ने भारतीय फिल्मों और टीवी धारावाहिकों में काम किया है. उन की पहली हिंदी फिल्म ‘डांस पार्टी’ 1995 में रिलीज हुई थी. उस के बाद उस ने फिल्म ‘आर्मी’, ‘मिलिट्री राज’ और ‘घायल वंस अगेन’ में अभिनय किया है. रेमन ने 2 पंजाबी फिल्मों ‘खेल तकदीरां दे’ और ‘खालसा मेरो रूप है खास’ में भी काम किया है.

टीवी एक्ट्रैस रेमन कक्कड़ का इंदौर शहर में यशवंत निवास रोड पर पुश्तैनी मकान है, जबकि देवास नेक चौराहे पर उस की सवा 4 हेक्टेयर पुश्तैनी जमीन है. इस जमीन में से लगभग 70 करोड़ रुपए कीमत की डेढ़ एकड़ जमीन उस के परिवार ने इंदौर विकास प्राधिकरण को रिंग रोड विस्तार के लिए दी थी. रेमन के फादर ने 1964 में तकरीबन  6.84 एकड़ जमीन खरीदी थी. जमीन का कुछ हिस्सा 2010 में सडक़ चौड़ीकरण के लिए इंदौर विकास प्राधिकरण को दिया गया था.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

डिजिटल

(1 साल)
USD99USD49
 
सब्सक्राइब करें

सरिता सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं

  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
 

डिजिटल + 24 प्रिंट मैगजीन

(1 साल)
USD150USD129
 
सब्सक्राइब करें

सरिता सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं

  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
  • 24 प्रिंट मैगजीन
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...