‘बदले की भावना में इंसान अंधा हो जाता है’ पुराने समय की यह कहावत आज की दुनिया में पूरी तरह से फिट बैठती है. इंसानी बदले की भावना का कुछ ऐसा ही भयानक रूप रांची के लापुंग थाना क्षेत्र में देखने को मिला जिसकी कल्पना मात्र से किसी की भी रूह कांप जाए. बदले की आग में जल रहे एक प्रेमी बहुरण लोहरा ने शनिवार को पहले सात साल की बच्ची के साथ हैवानियत दिखायी, फिर पीट-पीट कर उसकी हत्या दी.

ये सब उसने सिर्फ इसलिए किया, क्योंकि बच्ची के पिता की चचेरी बहन से वो बेइंतहा प्यार करता था और उससे शादी करना चाह रहा था. लेकिन  एक साल पहले लड़की के घर वाले ने उसकी शादी दूसरी जगह कर दी थी. उसी समय से बहुरण लोहरा  मौके की ताक में था और  बच्ची के पिता करमू महतो से दुश्मनी का बदला लेना चाहता था. शनिवार को जब करमू  महतो की बच्ची स्कूल से घर लौटी, तो उसे साइकिल चलाने के लिए सिखाने के बहाने उसे घर से दूर ले गयाऔर  उसके साथ दुर्व्यवहार की कोशिश करने लगा लेकिन  बच्ची  द्वारा  विरोध करने पर उसने बच्ची की पीट-पीट कर हत्या कर दी.

मामले का खुलासा तब हुआ जब पुलिस ने बहुरण को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू की. पूछताछ में उसने सारी बात बतायी और यह भी बताया कि उसने बच्ची की हत्या कर एक कुएं में फेक दिया है. देर रात पुलिस ने शव को कुएं से बरामद किया और रविवार को शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज गया. बच्ची की हत्या से पहले उसके साथ दुष्कर्म हुआ या नहीं, इस बात की पुष्टि के लिए पुलिस मेडिकल रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है. पुलिस के अनुसार आरोपी बच्ची के  पड़ोस में ही रहनेवाला है. 

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...