ऑनलाइन टिकट बुक करना बहुत आसान होता है. पर जब जरूरत ज्यादा हो तब सावधानी भी बरतनी पड़ती है. बात तत्‍काल टिकट की हो रही है. इसकी जरूरत उस समय पड़ती है जब यात्रा पहले से तय नहीं होती है और एक दो दिन में आपको कहीं जाना है.

बस 3-4 मिनट का खेल है

अगर आपके पास रिजर्वेशन नहीं हैं तो आप तत्‍काल बुकिंग के जरिए अपना टिकट बुक कर सकते हैं. लेकिन, यह इतना आसान काम नहीं है. क्यों कि सारा खेल कुछ ही मिनटों का होता है. यह बस 3-4 मिनट का खेल है और इसलिए आप तत्‍काल टिकट बुक करते समय कितने सजग सावधान और तैयार हैं इसमें आपकी सफलता का राज छिपा है.

तत्काल टिकट बुकिंग का नया समय

फिलहाल नए नियमों के मुताबिक एसी कोच के लिए तत्काल टिकटों की बुकिंग सुबह 10 से 11 बजे तक होती है और स्लीपर कोच की बुकिंग सुबह 11 बजे से 12 बजे तक होती है.

ऐसे करें तैयारी : नोटपैड की फाइल खोलें

ऑनलाइन टिकट बुक करने के लिए सबसे पहले अपने कंप्यूटर, लैपटॉप में टिकट बुक करने से पहले नोटपैड की फाइल खोल कर रखें. उसमें बुकिंग से संबधित सारी जानकारी भर लें ताकि बाद में आपको फार्म भरने में समय न लगे. आप कॉपी पेस्ट का सहारा लेकर चंद सेकेंड में यह प्रक्रिया पूर कर सकते हैं.

साइट पर है ये सुविधा

इसके अलावा आईआरसीटीसी की साइट पर पैसेंजर लिस्ट सेव करके रखने का ऑपशन भी उपलब्ध है. यह मास्टर लिस्ट, ट्रैवल लिस्ट के जरिए संभव है और आप इसे जरूरत के हिसाब से बदल भी सकते हैं. यदि उसका प्रयोग करना चाहें तो यह भी एक अच्छा तरीका साबित हो सकता है.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

डिजिटल

(1 साल)
USD48USD10
 
सब्सक्राइब करें

सरिता सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं

  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
 

डिजिटल + 24 प्रिंट मैगजीन

(1 साल)
USD150USD120
 
सब्सक्राइब करें

सरिता सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं

  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
  • 24 प्रिंट मैगजीन
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...