अगर आप भी भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के ग्राहक हैं तो यह खबर आपके लिए ही है. क्योंकि भारतीय स्टेट बैंक  के ग्राहको को यह साल खत्म होने से पहले एक बहुत जरूरी काम हर हाल में करना होगा. अगर आप यह काम नहीं करेंगे तो 1 जनवरी से आपको अपना अकाउंट इस्तेमाल करने में काफी दिक्कत हो सकती है.

ऐसा हमारा नहीं खुद भारतीय स्टेट बैंक का कहना है. उनके अनुसार 31 दिसंबर तक आपको अपने आधार कार्ड को अपने बैंक खाते से जोड़ना अनिवार्य होगा. बैंक ने यह साफ किया है कि ऐसा न करने वालों का अकाउंट निष्क्रिय कर दिया जाएगा. इस सूचना को लेकर भारतीय स्टेट बैंक ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एक ट्वीट भी किया है.

भारतीय स्टेट बैंक ने एक ट्वीट कर लिखा कि डिजिटल लाइफ के लाभ उठाने के लिए आपको जल्द से जल्द अपने अकाउंट को आधार से लिंक करना होगा. इसके लिए 31 दिसंबर आखिरी तारीख है. जो भी ग्राहक ऐसा नहीं करेंगे, उनका खाता 1 जनवरी से उस समय तक के लिए सस्पेंड कर दिया जाएगा, जब तक कि आधार नंबर को अकाउंट से लिंक नहीं कर दिया जाता.

अगर आपने अभी तक अपने आधार को बैंक खाते से लिंक नहीं किया है, तो आपके पास 31 दिसंबर तक का ही समय है क्योंकि इसके बाद आप अपने खाते में पड़े पैसे को न तो निकाल सकेंगे और न ही अपने अकाउंट में पैसा ही जमा कर सकेंगे. अगर आपके खाते से कोई लोन वगैरह भी चल रहा है तो फिर उसकी किस्त भी जमा नहीं हो पाएगी.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

डिजिटल

(1 साल)
USD99USD49
 
सब्सक्राइब करें

सरिता सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं

  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
 

डिजिटल + 24 प्रिंट मैगजीन

(1 साल)
USD150USD129
 
सब्सक्राइब करें

सरिता सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं

  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
  • 24 प्रिंट मैगजीन
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...