रिलायंस जियो दीवाली पर अपने ग्राहकों के लिए एकबार फिर धन धना धन आफर लेकर आया है. कंपनी ने इस बाबत सूचना देते हुए कहा है कि 12 से 18 अक्टूबर के बीच वैलिड इस आफर में आप 399 रुपये का रीचार्ज करवाइए और पूरा 100 फीसदी कैशबैक पाइए. बता दें कि गुरुवार यानी आज से शुरू हो रहे इस आफर की मियाद दिवाली से एक दिन पूर्व खत्म हो जाएगी.

आपको कैशबैक एक वाउचर के रूप में दिया जाएगा, जिसका इस्तेमाल आप रीचार्ज करवाते समय कर सकेंगे. 12 से 18 अक्टूबर के बीच रीचार्ज करवाने वाले को 50 रुपये के 8 वाउचर मिलेंगे. इन वाउचर्स का फायदा भविष्य में 309 रुपये या उससे ज्यादा का रिचार्ज या 91 रुपये या उससे ज्यादा का डेटा वाला रिचार्ज कराने पर उठाया जा सकेगा. आपने 50 रुपये का वाउचर पाने के बाद भविष्य में 309 रुपये का रिचार्ज किया तो आपको केवल 259 रुपये का ही भुगतान करना होगा. इन आफर्स को माई जियो ऐप, जियो वेबसाइट, जियो स्टोर्स, रिलायंस डिजिटल स्टोर से भी उपलब्ध कराया जा सकता है.

बता दें कि 15 नवंबर के बाद आप एक बार में केवल एक ही वाउचर का इस्तेमाल कर सकेंगे. जिनकी वैलिडिटी बची हुई थी, वे भी इस आफर का लाभ से सकेंगे. 399 रुपये वाले रिचार्ज का लाभ उन्हें चल रहे रिचार्ज की वैलिडिटी खत्म होने के बाद मिलेगी.

इसी के साथ बता दें कि देश में दूरसंचार कंपनियों की 4जी इंटरनेट सेवाओं में डाउनलोड स्पीड के हिसाब से अगस्त महीने में रिलायंस जियो इस बार फिर अव्वल रही. दूरसंचार नियामक ट्राई के आंकड़ों के अनुसार अगस्त महीने में जियो के नेटवर्क पर डाउनलोड स्पीड 18.43 एमबीपीएस रही जो निकटतम प्रतिद्वद्वियों से लगभग दोगुनी है.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...