ट्रेन से सफर करने वाले लोगों के लिए अब तत्काल टिकट बुक कराना आसान हो गया है. टिकटों की तत्काल बुकिंग में ई-कैश भुगतान के लिए मोबाइल पेमेंट नेटवर्क मोबिक्विक ने इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (आईआरसीटीसी) से गठजोड़ किया है.

मोबिक्विक की सह संस्थापक उपासना टाकू ने एक बयान में यह जानकारी दी. इसके अनुसार, 'मोबिक्विक ने आईआरसीटीसी ऐप तथा आईआरसीटीसी फूडऑनट्रेक ऐप पर पेमेंट के डिजिटलीकरण के लिए भारतीय रेलवे से गठजोड़ किया था. अब हम टिकटों की तत्काल ऑनलाइन बुकिंग के लिए गठजोड़ कर रहे हैं, जिससे उपयोक्ता लगभग तुरंत ही टिकट बुक कर सकेंगे. यह सेवा सुनिश्चित करेगी कि उपभोक्ताओं की बुकिंग भुगतान में देरी के कारण अस्वीकृत न हो.'

मोबिक्विक का कहना है कि इस गठजोड़ से ऑनलाइन तत्काल टिकट बुकिंग का लोड कम करने में मदद मिलेगी. इसके साथ ही यात्रियों के लिए यह सुनिश्चित रहेगा कि उनकी बुकिंग भुगतान में देरी के कारण खारिज नहीं हो. औसतन आधार पर भारतीय रेलवे की 15 प्रतिशत से अधिक दैनिक टिकटें तत्काल बुक की जाती हैं. मोबिक्विक का कहना है कि उसके उपभोक्ता इस सुविधा के तहत तत्काल टिकट के लिए 2 सेकेंड में भुगतान कर सकेंगे.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...