आपने बिना गियर की कार देखी होगी. हवा में उड़ने वाली कार भी काफी चर्चा में रही है, लेकिन क्या कभी ऐसी गाड़ी देखी है जिसमें स्टीयरिंग व्हील, गियर शिफ्टर और कोई पेडल न हो. तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अब जल्द ही ऐसा मुमकिन होने वाला है. 110 साल पुरानी अमेरिकी कंपनी जनरल मोटर्स (जीएम) ऐसी कार ला रही है. इस कार में कोई स्टीयरिंग व्हील नहीं है और न ही कोई गियर शिफ्टर दिया गया है. खास बात ये है कि इसमें कोई पेडल भी नहीं है. इसका मतलब साफ है कि यह कार बिना मैन्युअली कंट्रोल के चलेगी.

कंपनी ने ट्विटर पर इसकी तस्वीरें जारी किया है और यह काफी वायरल भी हो रहा है.

ट्विटर पर जारी तस्वीर में साफ दिख रहा है कि कंपनी ने इस कार को लाने की पूरी तैयारी कर ली है. कंपनी के एक बयान के मुताबिक उसकी कोशिश है कि एक ऐसी दुनिया बनाई जाए जहां जीरो एमिशन, क्रैश और कंजेशन हो.

ऐसे होंगे फीचर्स

Cruise AV नाम की इस कार में 4 लोगों की बैठने की जगह होगी. इसमें कैमरा, लेजर सेंसर्स कार की रूफ पर मौजूद होंगे जो सड़क पर नेविगेशन के तौर पर काम करेंगे और रास्ता बताएंगे. इतना ही नहीं ये फुटपाथ को भी पहचान सकेंगे. इसमें आगे की ओर दो सीट दी जाएंगी जिसके सामने डिस्प्ले स्क्रीन के साथ कुछ बटन दिए होंगे. ये बटन औडियो और क्लाइमेट कंट्रोल रखेंगे.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...