बढ़ती महंगाई के इस दौर में पैरेंट्स शिक्षा पर होने वाले बेतहाशा खर्च से बेहद परेशान हैं. ऐसे में विद्यार्थियों को चाहिए कि वे अपनी पढ़ाई के खर्च, पौकेट मनी और अन्य खर्चों को पूरा करने के लिए अपने हुनर का इस्तेमाल करते हुए खाली समय में कुछ क्रिएटिव काम करें और उसे अपनी इनकम का सोर्स बनाए. इस से सैल्फ कौन्फिडैंस तो आएगा ही, घर के लोग आप से खुश भी रहने लगेंगे. दो पैसे की आमदनी होते देख घर के अन्य सदस्य भी आप की मदद के लिए हाथ बढ़ाने में नहीं हिचकेंगे.

पढ़ने वाले युवाओं के लिए अग्रलिखित ऐक्टिविटीज बन सकती हैं अतिरिक्त कमाई का साधन :

फ्रीलांस राइटिंग

आप लिखनेपढ़ने का शौक रखते हैं और अपने विचारों की अभिव्यक्ति में माहिर हैं, तो फ्रीलांस राइटिंग के माध्यम से पैसा कमाना मुश्किल नहीं है. विभिन्न पत्रपत्रिकाओं में कहानियां, लेख, कविताएं, रिपोर्ट्स आदि भेज कर आप अपने हुनर का अच्छा उपयोग कर सकते हैं. इस के अलावा ट्रांसलेशन, मीडिया हाउस की जरूरत के मुताबिक कंटैंट राइटिंग आदि कर के आप शीघ्र ही उन की जरूरत बन सकते हैं. इस के लिए आप को विभिन्न प्रकाशन संस्थानों से संपर्क करना पड़ेगा. आप इंटरनैट पर अपना ब्लौग लिख कर भी अलग पहचान बना सकते हैं.

गिफ्ट रैपिंग

अकसर शादीविवाह के अवसर पर दूल्हा और दुलहन के घर वालों को ढेर सारी सामग्री पैकिंग करनी होती है, जैसे साडि़यां, सूट, कौस्मेटिक्स एवं अन्य उपहार सामग्रियां, जिन के लिए आज की बिजी लाइफ में उन के पास न तो इतना टाइम होता है और न ही हर व्यक्ति के पास गिफ्ट रैपिंग का हुनर होता है. आप चाहें तो ऐसे परिवारों या उन कौरपोरेट हाउस, जो अपने सालाना जलसे/सैमिनार या दीवालीहोली के मौके पर अपने क्लाइंट या स्टाफ के लिए गिफ्ट रैपिंग करवाना चाहते हैं, से संपर्क कर के यह काम ले सकते हैं. एक बार आप का नाम हो जाए और काम लोगों को भा जाए तो सालभर आप को कहीं न कहीं से ऐसे और्डर मिलते ही रहेंगे.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...