टीवी का मशहूर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है'  दर्शकों को लगातार एक से बढ़कर एक ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं.  हाल ही में आपने देखा कि नशे की हालत में नायरा और कार्तिक अपनी पुरानी बातों को याद करने लगे और फिर इमोशनल हो गए थे और एक दूसरे के साथ रोमांटिक पल भी गुजारे. नशे के हालत में ही दोनों ने  फिर से शादी कर ली.

आपको रीसेंट एपिसोड के बारे में बताते हैं. नायरा की बड़ी दादी रोते हुए कार्तिक के बारे में कहती हैं कि कार्तिक ने नायरा को बेवजह कोर्ट कचहरी में खींचा. तो वहीं कायरव दादी के पीछे खड़ा होकर सारी बाते सुन लेता है. और वो सोचता है कि पापा उसकी मम्मा को क्यों परेशान कर रहे हैं? वो नीचे आता है और वहां सुनता है कि नायरा भी अपने भाई नक्ष से कस्टडी केस के बारे में बात कर रही होती है, कायरव ये सब सुनकर बहुत अपसेट होता है.

ये भी पढ़ें- मैं युवा पीढ़ी की विशेषताओं को समझने की कोशिश करता हूं : विक्रम भट्ट

https://www.instagram.com/p/B3tKD_IBVFk/?utm_source=ig_web_copy_link

दूसरी तरफ वेदिका, कार्तिक को परेशान देखकर वो भी परेशान  हो जाती है. वेदिका ये सोचकर बहुत उदास है कि नायरा उसकी वजह से और उसकी-कार्तिक की शादी बचाने के लिए इस शहर में नहीं रहना चाहती है.

जल्द ही इस शो में वेदिका का खुलासा होने वाला है. जी हां, उसके एक्स-हसबैंड की एंट्री होने वाली है. वेदिका ने अपने  बीते हुए कल के बारे में सबसे छुपाया है. लेकिन जल्द ही उसका सच सबके सामने आने वाला है.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...