रणबीर भले ही सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव ना रहते हों पर उनकी दोस्त और अदाकारा आलिया भट्ट सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. आलिया ने पहली बार सोशल मीडिया पर अपने फैन्स के सवाल का जवाब दिया. इस दौरान उनसे एक फैन ने शादी के बाद उनके प्लान्स के बारे में पूछा. आलिया ने इसका मजेदार जवाब दिया. बता दें कि इंस्टाग्राम पर आलिया ने अपने फैन्स के साथ AskSomething सेशन किया था. इस दौरान उनसे एक फैन ने पूछा- क्या आप शादी के बाद एक्टिंग छोड़ देंगी? मुझे आशा है कि नहीं... इसके जवाब में आलिया भट्ट ने कहा- ''स्टेटस को छोड़ने के अलावा कुछ भी छोड़ने की जरूरत नहीं है. मैं एक्टिंग करूंगी और जितना लंबा हो सके करती रहूंगी.

आपको याद होगा कि इससे पहले भी आलिया ने एक समाचार पत्र से बातचीत के दौरान कहा था- लोग शायद उम्मीद कर रहे हैं कि मैं 30 के बाद शादी करूंगी लेकिन बहुत संभव है कि मैं इससे पहले ही शादी करके सबको चौंका दूं. हालांकि, आलिया ने यह भी कहा कि कोई भी बात पत्थर की लकीर नहीं है. आलिया कहती हैं- यदि मुझे लगेगा कि मैं अब उस स्थिति में हूं तो मैं ऐसा कोई कदम उठा लूंगी. मेरा हमेशा ऐसा मानना रहा है कि मैं बच्चों के लिए शादी करूंगी. तो जब मुझे लगेगा कि अब वह वक्त आ गया है कि जब मुझे बच्चे चाहिए और मैं उन्हें संभाल सकती हूं तो मैं शादी कर लूंगी.

इसके बाद रणबीर ने भी अपने एक इंटरव्यू में कहा था- आलिया की मेरी जिंदगी में आने से एक पौजिटिव अप्रोच आया हैं. वो मेरी दिंदगी में रंग जोड़ती हैं और सहज हैं. आलिया बहुत मेहनती हैं और अनुशासन में रहती हैं. बतौर एक्टर मैं उनकी तारीफ करता हूं. आखिर किसे पसंद नहीं कि कोई आपको प्यार करे.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...