फिल्म ‘पद्मावती’ में बौलीवुड स्टार रणवीर सिंह द्वारा निभाए गए रणवीर सिंह के किरदार की जहां चारों तरफ तारीफों के पुल बांधे जा रहे हैं वहीं खुद रणवीर अपने इस रोल को करने के बाद काफी डरे हुए हैं. बकौल रणवीर उन्होंने बहुत रिस्क लेते हुए यह रोल किया है और वह इस रोल को निभाने के बाद काफी डरे हुए हैं.

पिंकविला की एक रिपोर्ट के मुताबिक रणवीर ने कहा- मैं बहुत ज्यादा डरा हुआ हूं. मैं एक विलेन का रोल निभा रहा हूं. जब मैं फिल्म देखता हूं तो लगता है कि क्या मैं अपने किरदार की हत्या कर दूंगा. रणवीर ने कहा- यह एक खतरनाक कदम है. यही वजह है कि मैंने फिल्म साइन करने से पहले बहुत ज्यादा वक्त लिया था.

रणवीर ने बताया- लीड रोल करने वाले अभिनेता के लिए इस मुकाम पर आकर इस तरह का किरदार करना थोड़ा जटिल फैसला है. यह एक बुरा किरदार है. वह बहुत बुरा है. मेरे एक सीनियर हैं जिन्हें मैं इंडस्ट्री के सबसे उम्दा कलाकारों में से एक मानता हूं. उन्होंने मुझे बताया कि भारतीय जनता किस तरह सोचती है.

यदि वह आपके किरदार को पसंद करते हैं तो वह आपको भी प्यार करेंगे. और इसी तरह यदि उन्हें आपका किरदार गंदा लगा तो वह शायद अपनी नफरत को भी एक अभिनेता के तौर पर आप में ट्रांसफर कर दें. फिल्म के निर्देशक संजय लीला भंसाली के बारे में बात करते हुए रणवीर ने कहा- मैंने तय किया कि यदि निगेटिव रोल करना ही है तो मैं संजय सर के साथ करूंगा.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...