प्रियंका चोपड़ा की ही तरह बौलीवुड की मस्तानी दीपिका पादुकोण ने भी हौलीवुड में अपनी अदाकारी का लोहा मनवाया है. अब दीपिका बौलीवुड में भी अपनी फिल्म पद्मावती के साथ धूम मचाने आ रही हैं. जैसा कि सभी जानते हैं कि दीपिका ने हौलीवुड फिल्म ‘XXX’ में एक्टर विन डीलज के साथ रोमांस किया था. लेकिन अब लगता है उन्हीं पुराने दिनों का साथ अब विन डीजल को परेशान कर रहा है. असल में उन्हें दीपिका पादुकोण की याद आ रही है और इसी के चलते उन्होंने दीपिका के लिए सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें पोस्ट की है.

#xXxThursdays

A post shared by Vin Diesel (@vindiesel) on

ये तो सभी जानते हैं कि दीपिका इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म पद्मावती की शूटिंग में व्यस्त हैं, लेकिन दूर देश में कोई है जो उनके साथ को मिस कर रहा है. विन डीजल ने अपने इन्स्टा अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वे और दीपिका एक रंग-बिरंगे आटो में बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं. इस तस्वीर में दीपिका की हंसी तो ऐसी है, जैसे इस हंसी के बल पर वे किसी का भी दिल चुरा लेंगी.

#xXxThursdays

A post shared by Vin Diesel (@vindiesel) on

इससे पहले भी विन डीजल ने दीपिका के साथ एक तस्वीर शेयर की थी जिसमें दोनों कलकार हाथों में हाथ देकर आमने-सामने बैठे हुए हैं.

बता दें कि फिल्म ‘XXX’ के दौरान विन डीजल और दीपिका के बीच नजदीकियों की खबरें बाजार में थी, लेकिन हौलीवुड से वापसी के बाद दीपिका अपने काम में ऐसी व्यस्त हुईं कि उन्होंने फिर मुड़कर विन की तरफ नहीं देखा. वहीं लगता है कि विन डीजल अपना दिल दीपिका पर हार चुके हैं.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...