टीवी एक्ट्रेस छवि मित्तल ने 16 अप्रैल को बताया कि वह ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही है. अब उन्होंने ब्रेस्ट कैंसर सर्जरी करवा ली है. यह जानकारी सोशल मीडिया से मिली है. दरअसल एक्ट्रेस ने अपनी फोटो शेयर कर सर्जरी के बारे में बताया है.

छवि मित्तल ने 25 अप्रैल यानी सोमवार को अपनी सर्जरी पूरी करवा ली. सर्जरी के बाद एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपनी लेटेस्ट फोटो शेयर कर कैप्शन में लिखा है कि 'जब एनेस्थिसियोलॉजिस्ट ने मुझे अपनी आंखें बंद करने और कुछ अच्छा सोचने के लिए कहा, तो मैंने देखा कि मेरी सुंदर ब्रेस्ट पूरी तरह से हेल्दी है. और फिर मैं सर्जरी में चली गई. अगली बात जो मुझे पता है, मैं कैंसर फ्री हो गई.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Chhavi Mittal (@chhavihussein)

 

एक्ट्रेस ने आगे लिखा,  ये सर्जरी 6 घंटे तक चली, कई प्रोसेस किए गए और इसके ठीक होने में लंबा वक्त लगेगा, लेकिन अच्छी बात ये है कि ये अब बेहतर होने वाला है. सबसे बुरा वक्त खत्म हो गया है. एक्ट्रेस ने आगे लिखा, आपकी प्रार्थनाएं मेरे साथ थी और मुझे अब और भी उनकी ज़रूरत है, क्योंकि मैं बहुत दर्द में हूं. दर्द, जो मुझे उस बड़ी लड़ाई की याद दिलाता है जिसे मैंने अभी-अभी अपने चेहरे पर मुस्कान के साथ जीता था. मेरे साथ बने रहने के लिए आप लोगों का धन्यवाद. आपके संदेशों ने मेरी आंखों में आंसू ला दिए. अभी प्रार्थनाएं बंद मत करो'

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Chhavi Mittal (@chhavihussein)

 

एक्ट्रेस ने अपने पति के लिए भी थैंक्यू लिखा. छवि मित्तल ने ये भी लिखा, मैं ये बिना तुम्हारे पागलपन के नहीं कर सकती थी मोहित हुसैन. फिर कभी आपकी आंखों में आंसू नहीं देखना चाहती.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...