Elvish Yadav New Home : सोशल मीडिया सेंसेशन और बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर ''एल्विश यादव'' की तगड़ी फैन फॉलोइंग हैं. बिग बॉस ओटीटी 2 जीतने के बाद से तो वो लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं. उन्होंने बिग बॉस ओटीटी 2 में बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री ली थी. हालांकि शो जीतकर अब उन्होंने इतिहास रच दिया है.

शो से बाहर आने के बाद एल्विश अपने सोशल मीडिया अकाउंट और यूट्यूब पर काफी एक्टिव हैं. वो अपनी छोटी से बड़ी खुशी अपने फैंस के साथ साझा कर रहे हैं. हाल ही में एलविश (Elvish Yadav New Home) ने एक नया घर खरीदा है, जिसकी झलक उन्होंने खुद अपने फैंस को दिखाई है.

https://www.instagram.com/p/Cl_Ud_XDapK/

एल्विश ने खरीदा नया घर

आपको बता दें कि एल्विश (Elvish Yadav New Home) ने अपने नए घर की झलक अपने यूट्यूब पर अपने फैंस को दिखाई है. साथ ही वीडियो में उन्होंने ये भी बताया कि, बिग बॉस के बाद फाइनली वो पहली बार अपने नए घर पर आए है. हालांकि एल्विश का नया घर अभी अंडर कंस्ट्रक्शन में हैं, जिसे पूरा बनने में थोड़ा समय लगेगा.

https://youtu.be/nOuGxm9XzgA

बिग बॉस 17 में भी नजर आएंगे एल्विश!

बिग बॉस ओटीटी 2 के बाद से एल्विश (Elvish Yadav) की फैन फॉलोइंग और ज्यादा बढ़ गई है. उनके चाहने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही हैं. हालांकि अब कहा तो ये भी जा रहा है कि एल्विश यादव बिग बॉस 17 में भी नजर आएंगे.

दरअसल अपने एक व्लॉग में एल्विश ने कहा था कि, 'सोच न रहे भाई, एक हिंट, क्लू या सरप्राइज दे दूं क्या? क्या बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) हम हैं? ये है, मैं हूं या हममें से कोई हो सकता है. पता नहीं. लेकिन इस बार कोई न कोई यूट्यूबर जरूर होगा.' इसी के बाद से चर्चा हो रही है कि एल्विश बिग बॉस 17 में भी नजर आएंगे. हालांकि शो में उनकी एंट्री को लेकर अभी कोई पक्की जानकारी सामने नहीं आई है.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...