हिंदी सिनेमा जगत में हमेशा से यह देखा गया है कि कलाकार जितनी कामयाबी पाते जाते हैं, उतना ही उन का घमंड बढ़ता जाता है, वे किसी को भी सरेआम कुछ कहने से परहेज नहीं करते, इस से उन की इमेज खराब अवश्य होती है, लेकिन वे अपनी आदतों को सुधार नहीं पाते. उन के एटीट्यूड को देख कर उन के फैन्स चौंक जाते हैं.

जब वे पहली फिल्म करती हैं, तो बहुत ही अदब से पेश आती है, लेकिन जब वे एक या दो फिल्में कर बौक्स औफिस पर नाम कमा लेती हैं, तो उन की दुनिया और उन के हावभाव बदलने लगते हैं. ग्लैमर को हजम कर पाना उन के लिए आसान नहीं होता. हालांकि कई ऐसी एक्ट्रैस भी हैं, जो अपने दमदार अभिनय और अच्छे स्वभाव से ही पहचानी जाती हैं और हमेशा सुर्खियों में अपने हर मूव्स के लिए बनी रहती हैं. उन के हावभाव और चालचलन को मीडिया के कैमरें हमेशा तलाशते रहते हैं, जिसे दर्शक फोलो करते रहते हैं, लेकिन इस बीच कुछ ऐसी भी अभिनेत्रियां हैं, जो अपने स्वभाव से काफी घमंडी कहलाई जाती हैं. यहां तक कि इन के अजीब बरताव की वजह से कई कंट्रोवर्सी का सामना उन्हें करना पड़ता है.

आइए जानते हैं, बौलीवुड की कुछ ऐसी घमंडी एक्ट्रैसेस के बारे में जिन के तेवर देख, लोगों के होश उड़ जाते हैं.

कैटरिना कैफ

अभिनेता सलमान खान की एक्स गर्लफ्रैंड और अब विकी कौशल की पत्नी और अभिनेत्री कैटरिना कैफ घमंडी एक्ट्रैसेस में सब से ऊपर आती है. उन के घमंडीपन का एक उदाहरण यह है कि एक बार कैटरिना एक हवाई सफर में बिजनेस क्लास में यात्रा कर रही थी. कैटरीना के आराम करने के दौरान एक 9 साल के बच्चे ने उन के पास आ कर कहा ‘आंटी औटोग्राफ प्लीज’. बच्चे के कई बार बोलने के बाद कटरीना की आंखे खुली और बच्चे पर चिल्लाने लगीं.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...