Bollywood Celebs On Manipur Incident : 4 मई 2023, ये वो ही तारीख है जिस दिन मणिपुर में भीड़ द्वारा दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर उनकी परेड निकाली गई. इस खौफनाक घटना का वीडियो 19 जुलाई को सामने आया. वीडियो (Manipur Violence Incident) के सामने आते ही सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूट रहा है. लोग अपराधियों के खिलाफ जल्द से जल्द कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

वहीं इस बीच बॉलीवुड सेलेब्स ने भी इस घटना की निंदा की है. एक्टर अक्षय कुमार से लेकर रिचा चड्ढा, रेणुका शहाणे और कई अन्य सेलेब्स ने अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.

अक्षय कुमार ने पीड़ितों के लिए की न्याय की मांग

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने मणिपुर में हुई घटना पर अपना दुख जाहिर करते हुए ट्वीट किया, “मणिपुर में महिलाओं के खिलाफ हिंसा का वीडियो देखकर हिल गया, निराश हूं. मैं आशा करता हूं कि दोषियों को इतनी कड़ी सजा मिलें कि कोई भी दोबारा ऐसी भयावह हरकत करने के बारे में न सोचे.'

https://twitter.com/akshaykumar/status/1681836088653123584?s=20

उर्मिला ने 'चुप्पी' पर उठाए सवाल

एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर (Urmila matondkar) ने भी मणिपुर की इस घटना का विरोध किया है. उन्होंने लिखा, “मणिपुर वीडियो (Manipur Violence Incident) और इस फैक्ट से शॉक्ड, शेकन और डरी हुई हूं कि यह मई में हुआ और इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई. शर्म आनी चाहिए उन लोगों को जो सत्ता के नशे में चूर ऊंचे घोड़ों पर बैठे हैं, मीडिया में जोकर उन्हें चाट रहे हैं, मशहूर हस्तियां जो चुप हैं. डियर भारतीय/इंडियनंस हम यहां कब पहुंचे?”

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

डिजिटल

(1 साल)
USD99USD49
 
सब्सक्राइब करें

सरिता सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं

  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
 

डिजिटल + 24 प्रिंट मैगजीन

(1 साल)
USD150USD129
 
सब्सक्राइब करें

सरिता सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं

  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
  • 24 प्रिंट मैगजीन
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...