Politician Role in Films : हमेशा से ही हर क्षेत्र में नारी शक्ति का बोलबाला होता रहा है. इसी कड़ी में फिल्म इंडस्ट्री में भी कई फिल्में और वेब सीरीज ऐसी बन चुकी हैं, जिनमें हसीनाओं ने लीड रोल प्ले करके लाइमलाइट बटोरी है. एक्ट्रेस ने फिल्मों में न सिर्फ एक्शन किया बल्कि पॉलिटिशियन का भी दमदार किरदार निभाया है.

बीते सालों में बॉलीवुड एक्ट्रेस ''कंगना रनौत'' (kangana ranaut) से लेकर ''कैटरीना कैफ'' (katrina kaif) तक ने बड़े पर्दे पर पॉलिटिशियन का किरदार निभाकर लोगों का दिल जीता है. इसके अलावा अभिनेत्री ऋचा चड्ढा ने भी फिल्म ‘मैडम चीफ मिनिस्टर’ में मुख्यमंत्री की जबरदस्त भूमिका निभाई है. गौरतलब है कि यह किरदार, न केवल स्टार्स के लिए चुनौतीपूर्ण होते हैं बल्कि दर्शकों के लिए देखने में भी नया अनुभव होता है.

तो आइए जानते हैं उन कुछ उम्दा अभिनेत्रीयों के बारे में जिन्होंने निडर होकर बड़े पर्दे पर ''पॉलिटिशियन'' की भूमिका (Politician Role in Films) निभाई है.

 कंगना रनौत

भारतीय एक्ट्रेस और पॉलिटिशियन 'जे जयललिता' के जीवन पर आधारित फिल्म 'थलाइवी' बनाई गई है. जे जयललिता की बायोपिक में एक्ट्रेस ''कंगना रनौत'' (kangana ranaut) ने उनका किरदार निभाया है. इस फिल्म में जयललिता के जीवन के साथ-साथ उनके गुरु एमजी रामचंद्रन के मार्गदर्शन से वह कैसे राजनीति में आई और उनके कार्यकाल को दिखाया गया है.

इसके अलावा फिल्म 'थलाइवी' में उस दौरान भारत में पुरुष-प्रधान राजनीतिक माहौल में पॉलिटिशियन जयललिता द्वारा झेले गए संघर्षों को भी दिखाया गया है. कंगना ने ये रोल इतने अच्छे से निभाया है कि हर कोई उनकी एक्टिंग का फैन हो गया है.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

डिजिटल

(1 साल)
USD99USD49
 
सब्सक्राइब करें

सरिता सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं

  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
 

डिजिटल + 24 प्रिंट मैगजीन

(1 साल)
USD150USD129
 
सब्सक्राइब करें

सरिता सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं

  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
  • 24 प्रिंट मैगजीन
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...