Lady Mafia in Hindi Cinema : हिन्दी सिनेमा में हमेशा से ही माफिया, गैंगस्टर, डॉन और निगेटिव रोल पर मेल एक्टर्स का ही दबदबा रहा है, लेकिन समय के साथ इस चीज में भी बड़ा परिवर्तन आया है. कुछ सालों से डॉन, माफिया, गैंगस्टर और निगेटिव रोल का किरदान निभाने के लिए फीमेल एक्ट्रेस की भी दिलचस्पी बड़ी है और बड़ भी रही है.

पिछले कई वर्षों में बॉलीवुड एक्ट्रेस (Lady Mafia in Hindi Cinema) आलिया भट्ट से लेकर श्रद्धा कपूर तक ने बड़े पर्दे पर गैंगस्टर का किरदार निभाकर लोगों का दिल जीता है. इसके अलावा अभिनेत्री कृतिका कामरा ने भी वेबसीरीज 'बंबई मेरी जान' में डॉन की जबरदस्त भूमिका निभाई है. गौरतलब है कि यह किरदार, न केवल स्टार्स के लिए चुनौतीपूर्ण होते हैं बल्कि दर्शकों के लिए भी नया अनुभव होता है.

तो आइए जानते हैं उन कुछ उम्दा बॉलीवुड एक्ट्रेस के बारे में जिन्होंने निडर होकर बड़े पर्दे पर गैंगस्टरों की भूमिका निभाई है.

आलिया भट्ट

बॉलीवुड अभिनेत्री 'आलिया भट्ट' (alia bhatt) ने फिल्म "गंगूबाई काठियावाड़ी" में अपनी शानदार एक्टिंग से सबको हैरान कर दिया था. उन्होंने इस फिल्म में प्रसिद्ध माफिया क्वीन गंगूबाई का किरदार निभाया था. उन्होंने ये रोल इतने अच्छे से निभाया था कि हर कोई उनकी एक्टिंग का फैन हो गया था. यहां तक की उऩको गंगूबाई के लिए नेशनल अवॉर्ड से भी नवाजा गया था.

https://www.instagram.com/p/CaoO9tHMuch/

ऋचा चड्ढा

हिन्दी सिनेमा (Lady Mafia in Hindi Cinema) में ताबड़तोड़ कमाई करने वाली 'फुकरे' फैंचाइजी की तीनों फिल्मों में एक्ट्रेस 'ऋचा चड्ढा' ने भोली पंजाबन का किरदार निभाया है. जो कि निडर, चतुर और उग्र रवैये वाली गैंगस्टर महिला होती है. गौर करने वाली बात ये है कि फिल्म में भोली पंजाबन की भूमिका निभाना, ऋचा (richa chadha) के निडर अंदाज व उनकी खुद की निर्भीकता को दर्शाता है.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

डिजिटल

(1 साल)
USD99USD49
 
सब्सक्राइब करें

सरिता सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं

  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
 

डिजिटल + 24 प्रिंट मैगजीन

(1 साल)
USD150USD129
 
सब्सक्राइब करें

सरिता सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं

  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
  • 24 प्रिंट मैगजीन
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...