आज बौलीवुड के सदाबहार स्टार ऋषि कपूर का जन्मदिन है. 4 सितम्बर 1952 को पैदा हुए ऋषि कपूर आज 65 वर्ष के हो गये हैं. उन्होंने इस बार अपना जन्मदिन रात 12 बजे पत्नी नीतू और नातिन समारा के साथ घर पर बनाया हुआ केक काटकर मनाया. दोनों की तस्वीर नीतू कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है. समारा अभिनेता रणबीर कपूर की बड़ी बहन रिद्धिमा की बेटी हैं.

उनके बर्थडे के इस मौके पर हम आपको बता रहे हैं ऋषि कपूर की लाइफ से जुड़ी कुछ अनसुनी बातें-

ऋषि को नेशनल फिल्म अवार्ड मिला

ऋषि ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट पहली बार पापा राज कपूर की फिल्म 'मेरा नाम जोकर' (1970) में काम किया था. इसके लिए उन्हें नेशनल फिल्म अवार्ड भी मिल चुका है. हालांकि ऋषि की बतौर हीरो पहली फिल्म 'बौबी' (1973) रही, जिसने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया था.

फ्लर्ट करने का मौका नहीं छोड़ते थे ऋषि

ऋषि की लाइफ में नीतू सिंह के आने के बाद भी वह अन्य एक्ट्रेसेस के साथ फ्लर्ट करने का कोई भी मौका नहीं छोड़ते थे. ऋषि की लाइफ में नीतू के आने से पहले उनका अफेयर एक्ट्रेस यास्मिन के साथ 5 साल तक चला और फिर ब्रेकअप हो गया. इसके बाद उन्हें डिंपल कपाड़िया से प्यार हुआ.

नीतू को ऋषि के अफेयर्स के बारे में पता था और जब वो पकड़े जाते थे तो साफ मना कर देते थे. एक इंटरव्यू में नीतू ने बताया था कि मैं इतनी भोली थी इसलिए उनकी बातों में आ जाती थी. वो जानते थे कि मैं एक सिंपल लड़की हूं और उन्हें संभाल लूंगी.' नीतू का कहना था कि ऋषि मुझे भोली समझ कर डोमिनेट करने की पूरी कोशिश करते थे.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...