आपने कई सारी खबरें सुनी होगी, जिसमें आपको पता चला होगा कि कई बौलीवुड अभिनेता या अभिनेत्री अच्छा-खासा फिल्मी करियर छोड़ कर खेती-किसानी में लग गए. लेकिन हाल ही में एक ऐसा नजारा देखने को मिला है, जिसे देखकर हर कोई दंग रह जाएगा. बता दें कि हाल ही में बौलीवुड अभिनेत्री अदा शर्मा तो सड़क पर सब्जी बेचते हुए नजर आईं. ये फोटोज तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. अदा का ये हाल देखकर हर कोई हैरान हो गया है. क्योंकि, कुछ दिनों पहले ही वो अपने ग्लैमरस लुक में नजर आई थीं. फिर ऐसे अचानक उनका ये हाल कैसे हो गया. अगर आप भी यही सोचकर परेशान हो रहे हैं तो हम बता दें कि ये सब अदा ने जानबूझकर किया है वो भी एक फिल्म के लिए.

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on

खबरों की माने तो अदा का ये लुक एक हौलीवुड फिल्म के स्क्रीन टेस्ट के लिए था. बिखरे बाल, सूती मैली साड़ी और टैन स्किन में अदा को पहचानना बेहद मुश्किल है. लेकिन अदा ने ये साबित कर दिया है कि वो अपने काम को लेकर कितनी डेडीकेटेड हैं. तभी तो उन्होंने ये लुक बखूबी अपनाया है.

गौरतलब हा कि अदा शर्मा अपनी फिल्मों से ज्यादा अपने सोशल वीडियोज और फोटोज को लेकर सुर्खियों में रहती हैं. वो अपने स्वैग और स्टाइल के वजह से खूब चर्चाएं बटोरती हैं. बता दें कि अदा शर्मा ने अपना फिल्मी करियर साल 2008 में हौरर मूवी '1920' से शुरू किया था. इसके अलावा वो 'हम हैं राही कार के' और 'हंसी तो फंसी' जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं. कुछ दिनों पहले ही अदा विद्युत जमवाल के साथ 'कमांडो 2' में नजर आई थीं, और इस फिल्म में उनके रोल को काफी पसंद किया गया था.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...