अमूमन फिल्म निर्माता व निर्देशक अपनी फिल्म के कलाकार, संगीतकर या टीम में खुद ही बदलाव करते रहते हैं. मगर निर्माता और निर्देशक हंसल मेहता जिस तरह से कंगना अभिनीत फिल्म ‘‘सिमरन’’ की पटकथा में बार बार बदलाव कर रहे हैं, उसके चलते संगीतकार इस फिल्म को छोड़कर जा रहे हैं.

जब हंसल मेहता ने कंगना रनौत को मुख्य भूमिका में लेकर फिल्म ‘‘सिमरन’’ की शुरूआत की थी, तब इस फिल्म के संगीतकार सचिन जिगर थे. तीन माह बाद सचिन जिगर को अहसास हुआ कि हंसल मेहता के साथ फिल्म ‘सिमरन’ में काम करना उनके लिए संभव नहीं है, इसलिए इस संगीतकार जोड़ी ने बडे़ प्यार से हंसल मेहता से कह दिया कि वह उनकी फिल्म के लिए संगीत नहीं दे सकते. उसके बाद हंसल मेहता ने अपनी फिल्म ‘सिमरन’ में संगीत देने के लिए अमाल मलिक को जोड़ा.

सूत्रों की माने तो अमाल मलिक ने बड़ी मेहनत करके तीन गाने तैयार करके दिए. यह गाने हंसल मेहता को पसंद भी आए. मगर कुछ दिन बाद हंसल मेहता ने अमाल मलिक के पास संदेश भेजा कि अब फिल्म की पटकथा में कुछ बदलाव हो गए हैं, तो वह नई पटकथा के अनुसार गानों व संगीत में कुछ बदलाव करके उन्हें बताएं. तीन माह बाद अमाल मलिक ने ऐसा करके दे दिया, हंसल मेहता संतुष्ट भी हो गए. लेकिन पिछले दिनों फिल्म ‘सिमरन’ की पटकथा पुनः बदली गयी. अब एक बार फिर हंसल मेहता ने अमाल से संगीत में बदलाव करने के लिए कहा, तो इस बार अमाल मलिक ने अपनी दूसरी व्यस्तताओें के चलते बड़ी विनम्रता से और बिना किसी तरह का झगड़ा किए खुद को हंसल मेहता की फिल्म ‘सिमरन’ से अलग कर लिया.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...