‘दिलवाले’ और ‘फैन’ की बॉक्स ऑफिस पर दुर्गति होने के बाद ‘रईस’ को बॉक्स ऑफिस पर मिली सफलता से शाहरुख खान काफी उत्साहित हैं, तो दूसरी तरफ आनंद एल राय के साथ 21 मार्च से उनकी नई फिल्म ‘‘बंधुआ’’ की शूटिंग शुरु होने वाली है. अब उन्हें अपनी इस नई फिल्म को लेकर सफाई देनी पड़ रही है.

वास्तव में शाहरुख खान पहली बार फिल्मकार आनंद एल राय के निर्देशन में कोई फिल्म करने जा रहे हैं. इस प्रेम प्रधान फिल्म की कहानी में शाहरुख खान एक बौने के किरदार में नजर आने वाले हैं. शाहरुख खान अब तक जिस तरह की फिल्में करते आए हैं, यह फिल्म उससे अलग होगी, क्योंकि आनंद एल राय हमेशा अलग तरह की फिल्में ही बनाते रहे हैं. मगर अब बॉलीवुड में चर्चाएं गर्म हैं कि शाहरुख खान फिल्म ‘‘बंधुआ’’ में 1990 में प्रदर्शित कमल हासन की फिल्म ‘‘अप्पू राजा’’ की नकल करते हुए नजर आएंगे. इस चर्चा से घबराकर अब शाहरुख खान खुद ही सफाई दे रहे हैं कि ऐसा कुछ नहीं है.

शाहरुख खान कहते हैं ‘यह सारी बेवकूफी वाली अफवाहें हैं. लोग बेवजह गलत चर्चाएं कर रहे हैं. हमारी फिल्म और कमल हासन की फिल्म ‘अप्पू राजा’ में कोई समानता नही है. मैंने अपनी फिल्म के लिए लुक भी टेस्ट कर लिया है. कमल हासन की फिल्म ‘अप्पू राजा’ से मेरा लुक बहुत अलग है. हम बहुत जल्द सही ढंग से अपना ‘लुक’ भी लोगों के सामने लेकर आने वाले हैं. हम यही चाहते हैं कि हमारी मेहनत सफल हो और दर्शक उसे पसंद करें. हम संभवतः 21 मार्च से फिल्म की शूटिंग शुरू करने वाले हैं. इसीलिए एक दो दिन में, मैं इस फिल्म के किरदार को लेकर अपनी तैयारी में जुट जाउंगा. मुझे लगता है कि हम पांच छह माह की शूटिंग कर फिल्म पूरी कर लेंगे. यूं तो फिल्म का नाम ‘बंधुआ’ है, पर हो सकता है कि हम इसे नया नाम दें'.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...