सोशल मीडिया का बुखार सिर चढ कर बोल रहा है. सेल्फी फोटो लेना तो कई तरह से अपराध भी घोषित किया जा रहा है. सेल्फी पर तमाम तरह की रिसर्च भी हो रही है. इसे मनोविज्ञान से लेकर समाजशास्त्र तक से जोडा जा रहा है. सेल्फी की तरह फेसबुक पर बारबार अपनी फोटो और स्टेटस अपलोड करना भी खतरनाक श्रेणी में गिना जाने लगा है. ऐसे व्यवहार और जिज्ञासा को लेकर पर्सनाल्टी पर रिसर्च हो रही है. यह सब मनोरंजन का साधन भी बन चुका है.

एंड टीवी के कामेडी शो ‘लाइफ का रिचार्ज’ इस तरह की सोशल मीडिया की कहानी को लेकर ही बनाया गया है. विकल्प मेहता और मिंटू शर्मा की एंकरिंग में शीबा राना, ओमप्रकाश डिमरी, आधार गोस्वामी, नेहा शर्मा इसमें अलग अलग तरह से कामडी कर सबकों हंसाने की कोशिश करेगे. शो में सबसे मजेदार भूमिका सेलुलर बाई की है, जिसे शीबा राना निभा रही हैं.

सेलुलर बाई बनी शीबा राना घर की नौकरानी है, जिसपर सबके दिल लटटू हो जाते हैं. वह खुद भी सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव रहती है. शीबा ने सेल्फी लेने के कई लाभ बताये और दिखाया कि किस तरह से सेल्फी ली जा सकती है. मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले की रहने वाली शीबा ने टीवी शो ‘लाइफ का रिचार्ज’ के पहले मौडलिंग और दक्षिण भारत की कई फिल्मों में काम किया है.

पूजा भट्ट के निर्देशन में उनकी हिंदी फिल्म ’कैबरे’ बन चुकी है और जल्द ही रिलीज होने वाली है. वह कहती हैं कि खूबसूरत नौकरानी के प्रति पड़ोसी तक कैसी नजर रखते हैं, इसको दिखाने का काम ‘लाइफ का रिचार्ज’ में किया है. यह बहुत ही चुलबुला किरदार है. हम ऐसी नौकरानी बने हैं जो हमेशा डिजिटल रहती हैं. कान में ब्लूटूथ और झाडू के सेल्फी स्टिक होती है. माथे की बिंदी भी वाईफाई होती है.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...